Let’s travel together.

अन्‍जान व्‍यक्तियों को अपना घर अथवा कमरा न दें

0 89

– किराये पर किरायेदार की पूर्णं जानकारी सत्‍यापन हेतु संबंधित थाने में दें सूचना

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्‍तव द्वारा अपने पत्र के माध्‍यम से अवगत कराया गया है कि जिले के अधिकांश मकान मालिक अनजान व्‍यक्तियों को अपना घर अथवा कमरा किराये पर देते हैं, लेकिन किरायेदार की पूर्ण जानकारी प्राप्‍त कर सत्‍यापन हेतु सम्‍बंधित थाने को नहीं दे रहे हैं। परिणामस्‍वरूप किरायेदार का सत्‍यापन नहीं हो रहा है । मकान मालिक को अपने किरायेदारों का पुलिस द्वारा सत्‍यापन कराया जाना अतिआवश्‍यक है । वर्तमान समय में समाज में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ रहीं हैं । इसका मुख्‍य कारण है कि अनजान व्‍यक्तियों का सत्‍यापन न होने से आपराधिक तत्‍व मकान को किराये पर लेकर रहते हैं, जो आपराधिक गतिविधियों में लिप्‍त रहते हैं तथा अपने निवास के आस-पास की जानकारी प्राप्‍त कर आपराधिक घटनायें घटित कर जाते हैं। कभी-कभी देखने में आया है कि ऐसे किरायेदारों के द्वारा मकान मालिक के साथ भी आपराधिक घटनायें घटित की गई हैं। उक्‍त पत्र द्वारा ऐसे मकान मालिक जो अनजान व्‍यक्तियों को अपने घर व कमरे किराये पर देने के उपरांत पुलिस को जानकारी नहीं दे रहे हैं और किरायेदारों का सत्‍यापन नहीं कराने वाले मकान मालिकों के विरूद्ध प्रतिबंधात्‍मक आदेश पारित करने हेतु अनुरोध किया गया है । पुलिस अधीक्षक, जिला गुना के प्रतिवेदन के आधार कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए० द्वारा दण्‍ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के अन्‍तर्गत गुना जिले की राजस्‍व सीमा में प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी किये गये हैं। जारी आदेश अनुसार यह कि जिले के समस्‍त मकान मालिक अपना घर अथवा कमरा किसी भी व्‍यक्ति को किराये पर देने पर, किरायेदार की पूर्ण जानकारी प्रमाण सहित प्राप्‍त करेंगे तथा सत्‍यापन कराये जाने हेतु जानकारी सम्‍बंधित थाने को उपलब्‍ध करायेंगे । किराये पर रहने वाले व्‍यक्तियों की जानकारी संबंधित थाना प्रभारी एकत्रित करेंगे । दण्‍ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144(2) के अन्‍तर्गत यह आदेश एक पक्षीय रूप से पारित किया जाता है । उक्‍त आदेश का उल्‍लंघन करने पर सम्‍बंधित के विरूद्ध भारतीय दण्‍ड संहिता की धारा 188 के अन्‍तर्गत वैधानिक/दाण्डिक कार्यवाही की जावेगी। जारी आदेश तत्‍काल प्रभावशील होकर 29 जनवरी 2023 तक प्रभावशील रहेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811