– सांची विधायक एवं पूर्व मंत्री डा.प्रभुराम चौधरी के प्रयास से 19 भवन स्वीकृत
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले की गैरतगंज तहसील में 11 एवं सांची में 8 सहित 19 आंगनबाड़ियों को नए भवनों की स्वीकृति मिली है। विधायक एवं पूर्व मंत्री डा.प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से इन भवनों के निर्माण की सौगात मिली है।
प्रदेश सरकार ने सांची विधानसभा में 19 आंगनवाड़ी केन्द्रों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। प्रत्येक आंगनवाड़ी की लागत 11.22 लाख, व कुल लागत 213.18 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गई है। विधायक डा. चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार सांची रायसेन विधानसभा के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने बताया कि सांची विधानसभा के विकास के लिए जो कहा वो किया है। इन भवनों के निर्माण से गांवों को सुविधा मिलेगी। गैरतगंज नगर पंचायत की 9, साँची जनपद पंचायत की 8 एवं गैरतगंज के गढ़ी व टेहरी गांव की आंगनबाड़ी के भवन स्वीकृत कराए गए हैं।