Let’s travel together.

किसानों ने नारेबाजी करते हुए किया सिंचाई विभाग कार्यालय का घेराव

0 506

- Advertisement -

-हलाली नहर 24 घंटे में नही की शुरू तो भोपाल विदिशा हाइवे पर 30 को करेंगे चक्काजाम:इरफान जाफरी

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

शुक्रवार को किसान जागृति संगठन के बैनर तले हलाली कमांड के सैकड़ों किसानों ने नहरों में पानी नही छोड़े जाने को लेकर सिंचाई विभाग कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान आसपास क्षेत्र के किसान रंजीत यादव, शाक्ति सिंह, नारायण राजपूत, गुफरान अहमद जाफरी, उपेंद्र गोलू राजपूत, मेहबूब खान, तुलसीराम लोधी, खुशी लाल, राकेश राजपूत, रामबाबू सराठे, तुलसी मेहरा, सरफराज खान, नबाब खान, पप्पू नामदेव, नारायण मीना, हिम्मत मीणा, इशहाक खान, सुनील सेन, बारेलाल लोधी, कमल सिंह राजपूत, दिलीप सिंह, नवल मीणा, शुऐब जाफरी, लालजीराम चौकसे, धन सिंह राजपूत, राजेन्द्र राजपूत, प्रशांत तोमर, रामबाबू चौकसे सहित किसान भारी संख्या में मौजूद रहे। किसानों ने नारेबाजी करते हुए कार्यपालन यंत्री हलाली परियोजन विदिशा के नाम एक ज्ञापन विभाग के एसडीओ को सौंपा हैं।

किसान जागृति संगठन प्रमुख इरफान जाफरी ने बताया कि हलाली नहरों मे विभाग द्वारा पानी देने से मना कर दिया गया है। जिससे सैकड़ों गांवों के किसान फसलों में पानी देने के लिए परेशान हो रहे हैं। और उनकी फसलें पानी नही देने के कारण खराब हो रही हैं। नहरों को शुरू कराने के लिए शुक्रवार को सिंचाई विभाग कार्यालय सलामतपुर का घेराव कर धरना दिया गया। सभी किसानों ने निर्णय लिया है कि अगर 24 घंटे के अंदर नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसमें चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। 30 जनवरी को सलामतपुर सिंचाई विभाग के कार्यालय के सामने भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर चक्काजाम किया जाएगा। 31 जनवरी को ट्रैक्टर रैली सलामतपुर से विदिशा कार्यपालन कार्यालय तक निकाली जाएगी।

” क्या बोले विभाग के एसडीओ डीके गुप्ता!

150 गांवों के 12हज़ार किसानों पर 1200 करोड़ों रुपए हैं बकाया–सिचाई विभाग के एसडीओ डीके गुप्ता ने बताया कि नहर रोकने का कारण यह है कि राजस्व वसूली बहुत कम हुई है। पूरी डिवीजन का अभी लगभग 12 सौ करोड़ रुपए 150 गांव के लगभग 12 हज़ार किसानों पर बकाया है। सभी किसान पैसे दे दें तो नहर चालू होना ही है। लेकिन हमारा किसानों से यह निवेदन है कि किसान अधिक से अधिक बकाया राशि जमा करें। ताकि हम लोगों को भी दिक्कत ना आए। शुक्रवार को किसान संगठन के बैनर तले एक ज्ञापन कार्यपालन यंत्री विदिशा के नाम दिया गया है। जो उनके समक्ष लाया जाएगा। वह जो भी निर्णय लेंगे। उसके अनुसार इन नहर खोली जाएंगी। और हमारा प्रयास भी यह रहेगा कि 24 घंटे के अंदर नहरें चालू हो जाए। क्योंकि हमें मालूम है कि किसानों की फसल पानी नहीं मिलने के कारण सूख रही हैं।

इनका कहना है-

हलाली नहरें में पानी नही छोड़ने की वजह से हज़ारों किसानों की फसलें सूख रही हैं। इसी बात से गुस्सा हुए हलाली कमांड के किसानों ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग की तानाशाही और गुंडागर्दी के विरोध में सिंचाई विभाग कार्यालय सलामतपुर का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। और एक ज्ञापन कार्यपालन यंत्री विदिशा के नाम एसडीओ को दिया गया है। अगर 24 घंटे के अंदर हलाली की नहर नही खोली जाती हैं तो रविवार 30 जनवरी को 12 बजे सिंचाई विभाग कार्यालय के सामने भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर चक्काजाम किया जाएगा। और 31 जनवरी सोमवार को सुबह 10 बजे ट्रैक्टर रैली सलामतपुर से सिंचाई विभाग कार्यालय विदिशा तक निकाली जाएगी।
-इरफान जाफरी, किसान जागृति संगठन प्रमुख।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में शीतलहर और सामान्य से कम तापमान के दृष्टिगत स्कूलों के समय में परिवर्तन     |     सीहोर की चारो विधानसभा में मतगणना के लिए 68 टेबलों पर कुल 202 कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी     |     शिवपुरी के टमाटर की नेपाल तक डिमांड निकली, किसान खुश     |     टनल रेस्क्यू ऑपरेशन: आखिर मनुष्य पर भरोसा ही काम आया…!-अजय बोकिल     |     भगवान सहस्त्र बाहु की जयंती कल्चुरी समाज के द्वारा धूमधाम से मनाई गई     |     TODAY :: राशिफल बुधवाऱ 29 नवम्बर 2023     |     श्री जाखला धाम हनुमान मंदिर निर्माण में भक्त निभा रहे अहम भूमिका     |     अवैध कालोनी काटने पर आकार इंफ्रा ग्रुप को नोटिस जारी     |     पानी गिरते ही फाल्ट होने लगी केविल, बढ़ गई बिजली की किल्लत     |     बगैर रायल्टी से परिवहन करते दो टाटा 407 वाहन जप्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811