Let’s travel together.

शादी के बंधन मे बंधने वाले है धीरेंद्र शास्त्री, ज्यादा लोगाें को नहीं बुलाएंगे, लाइव करेंगे शादी

546

छतरपुर ।   बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस बात की घोषणा उन्होंने सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात में बागेश्वर धाम में लगे दिव्य दरबार में कही। हालांकि शादी किससे करेंगे और कहां करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जब भी शादी होगी तो उसका टीवी पर प्रसारण भी होगा। उन्होंने कहा कि हमारी शादी की बात चलती रहती है। हम कोई साधू महात्मा नहीं है। हम सामान्य इंसान हैं और बालाजी के चरणों में ही रहते है। हमारी परपंपरा में बहुत से महापुरुष गृहस्थ जीवन में रहे हैं। भगवान भी गृहस्थ जीवन में ही प्रकट होते हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे जल्द शादी करेंगे और लोगों को बुलाएंगे। लेकिन अधिक लोगों को नहीं बुला सकते। क्योंकि उनकी व्यवस्थाएं नहीं हो पाएंगी। इसलिए शादी का टीवी पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिससे सभी लोग शादी में शामिल हो जाएंगे। शास्त्री ने ट्वीट कर कहा कि हम सब हिंदू एक हों, ऐसी हमारी ईश्वर से प्रार्थना है।हम उसी के लिए कार्य कर रहे। हम जुटे रहेंगे, जब तक तन में प्राण रहेगा। हमें पूरा भरोसा है अपने इष्ट और गुरुदेव पर। यह बात छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कही है। धाम के ट्वीटर अकाउंट पर उनका वीडियो संदेश है। उन्होंने रामचरित मानस को अपमानित करने वालों के लिए कहा है कि ऐसे व्यक्ति को जवाब देना चाहिए, ताकि लौटकर के टेढ़ी निगाह से नहीं देखें। इन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं है। वीडियो बयान जारी कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा हमारे भारत के संविधान के प्रथम पृष्ठ भगवान श्री सीताराम का अंकन है। जिस संविधान का प्रथम पृष्ठ ही भगवान राम से प्रारंभ होता हो, भगवान राम के आदर्शों से प्रारंभ होता हो। उन भागवान राम की जीवन गाथा श्री रामचरित मानस, जो हमारे भारत का एक अनूठा ग्रंथ है उसके प्रति इस प्रकार का कोई कृत्य किया जाता है यह घोर निदंनीय है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तीन महीने में चोर नहीं पकड़ पाई बरेली पुलिस     |     डिजिटल जनगणना में शिवपुरी का नवाचार: देश में पहली बार नेविगेशन से जोड़ा HLBC, बाउंड्री का भ्रम खत्म     |     लोजपा की टीम; प्रदेश में संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा     |     पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने वाले एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड     |     जिले के 27 भाजपा मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा     |     श्रीराम कथा भवसागर से पार उतारती है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बूँद बूंद पानी को तरसे ग्रामीण,हर घर नल जल योजना हुई फेल     |     आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिली राहत     |     नाबालिग के लापता होने से दुष्कर्म के आरोप तक की कहानी,गरमाई सियासत     |     जून की तपिश में गहराया जल संकट, अंबाडी पंचायत ने शुरू कराई बोरों की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811