Let’s travel together.

जिला स्‍तरीय जनसुनवाई में आये 137 आवेदन

0 142

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

जिला कलेक्‍ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में जिला स्‍तरीय जनसुनवाई का आयोजन कर आवेदकों की समस्‍याओं का निराकरण किया। इस दौरान कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए० द्वारा आवेदकों से व्‍यक्तिश: चर्चा कर उनकी समस्‍याएं जानी एवं उनके समुचित निराकरण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।

जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान समय सीमा से संबंधित 39 आवेदन, राजस्‍व विभाग से संबंधित 37 आवेदन, पुलिस विभाग से संबंधित 23, जनपद पंचायत से संबंधित 17, नगर पालिका से संबंधित 06 एवं 15 अन्‍य आवेदन प्राप्‍त हुए। जिनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। आज जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री आरबी सिण्‍डोस्‍कर एवं संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमति सोनम जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व गुना श्री वीरेन्‍द्र सिंह बघेल सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। आज जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के साथ ही तहसील स्‍तरीय जनसुनवाई का भी आयोजन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811