Let’s travel together.

कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव ने किया खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण, मार्केटिंग सोसायटी की जर्जर बिल्डिंग देखकर की चिंता व्यक्त

0 230

किसान नेताओं ने आयुक्त से करी सलामतपुर में खाद रेक पाइंट की मांग
-मौके पर रायसेन कलेक्टर सहित प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
शुक्रवार को किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने सलामतपुर में नगद खाद वितरण केंद्र और खाद गोडाउन का निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि विभाग के ज्वाइंट डारेक्टर श्री विलैया, राजीव चौधरी डारेक्टर कृषि अभियांत्रिकी विभाग, रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे, डीएमओ एनपी सुमन, ए के पुरोहित जिला खाद प्रभारी, प्रशासक आर के पारे, जिला सहकारी बैंक सांची प्रबंधक इमरान जाफरी, सहकारी संस्था प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी, मार्केंटिंग मैनेजर अखिलेश अग्रवाल व खाद गोदाम प्रभारी सुंदर सिंह जादौन मौजूद थे। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने शुक्रवार से ही शुरू हुए सहकारी विपणन संघ के नगद खाद वितरण केंद्र के निरीक्षण के दौरान भवन की जर्जर हालत देखकर चिंता व्यक्त की और नए भवन बनाने के दिशा निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

उन्होंने खाद गोदाम प्रभारी सुंदर सिंह जादौन व मार्केटिंग मैनेजर अखिलेश अग्रवाल को दिशा निर्देश देते हुए सभी किसानों को समान रूप से खाद वितरण करने को कहा है। वहीं किसान जागृति संगठन प्रमुख इरफान जाफरी ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल से सलामतपुर में खाद रेक पाइंट शुरू करने की मांग करते हुए कहा है कि अभी जिले में सिर्फ मंडीदीप शहर में ही खाद रेक पाइंट है। लेकिन वहां से ज़्यादातर खाद सीहोर जिले को चली जाती है। रायसेन जिले को खाद पिपरिया से मिल पाता है। अगर सलामतपुर रेलवे स्टेशन पर खाद रेक पाइंट शुरू कर दिया जाएगा तो रायसेन जिले के किसानों को आसानी के साथ खाद मिलने लगेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्यास ने छीनी जिंदगी, पानी की तलाश में बस्ती में पहुंचा चिकारा का मासूम शावक, आवारा कुत्तों ने नोच डाला, मौत     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मनी केवट जयंती      |     स्वर संगीत एवं स्वास्थ्य सेवा समिति ने कैंसर पीड़ित को बढ़ाई मदद की पहल     |     रम्पुरा कलां में विद्युत विभाग का विशेष शिविर संपन्न, मौके पर निपटाए गए कई मामले     |     भारत की तेल बचत का “ब्रह्मास्त्र” — फिर लौटेगा भट्ट वाहन मॉडल?     |     सिंहस्थ 2028 और हाईवे निर्माण की तैयारियां जोरों पर       |     वैदिक रीति रिवाज से बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार सम्पन्न     |     NEET पेपर लीक पर सियासी आग! बम्होरी में शिक्षा मंत्री के पुतला दहन की कोशिश, पुलिस ने रोका     |     उज्जैन और रीवा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सकते हे जनसभा     |     पीएम मोदी की अपील का असर: फिजूलखर्ची रोकने अब स्कूटी से सफर करेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811