Let’s travel together.

मुड़ियाखेड़ा गांव से 11 वर्षीय नाबालिक बालिका लापता, 24 घंटे बाद भी नही लगा सुराग

0 244

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सलामतपुर थाना क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा गांव से एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची गुरुवार के दिन लापता हो गई है। चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी बच्ची का कहीं कोई सुराग नही लगा है। थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने जानकारी मिलते ही मामला नाबालिक बालिका से जुड़ा होने के चलते गंभीरता दिखाते हुए बालिका का पता लगाने के लिए तत्काल 2 टीमों का गठन किया है जिसमें एसआई जीएस तोमर, चौकी प्रभारी एसआई सत्येंद्र दुबे, प्रधान आरक्षक साजिद खान, आरक्षक शशांक दीक्षित, महेश शाक्य शामिल हैं। जो नाबालिक बालिका का पता लगाने के लिए आसपास क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मुड़ियाखेड़ा गांव में रहने वाली 11 वर्षीय नाबालिक बच्ची जो कक्षा 7वी में अध्ययनरत थी। गुरुवार के दिन घर से बाहर खेलने का बोलकर निकली थी। जब काफी देर तक घर वापस नही आई तो परिजनों ने आसपास क्षेत्रों में बच्ची की काफी खोजबीन की। लेकिन सफलता नही मिली तो नाबालिक बच्ची के परिजनों ने सलामतपुर थाने में सूचना दी। पुलिस ने तत्काल धारा 363 आईपीसी का मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811