Let’s travel together.

फेक्ट्री में घायल हुए युवक को मुआवजा देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

0 98

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस वन में स्थित हिंदुस्तान क्वाइल फेक्ट्री में बीते दिनों हुई घटना में गंभीर रूप से घायल झनक बंजारे को मुआवजा की मांग को लेकर भीम आर्मी ने फेक्ट्री के सामने धरना प्रदर्शन किया.जनपद के उधोग सभापति गुणदेव मेरिशा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी घायल श्रमिक को 8 लाख मुआवजा परिवार के सदस्य को नोकरी की मांग कर धरना प्रदर्शन शुरू किए.सूचना मिलते ही टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत दल बल के साथ मौके पर पहुचे.आंदोलनकारी जनपद उधोग सभापति गुणदेव मेरिशा का कहना था कि अगस्त में गैस पाइप से पचास फीसदी झुलसने के बाद श्रमिक झनक बंजारे की शारीरिक स्थिति ऐंसी नहीं कि वह काम कर सके ईंसलिये उसे मुआवजा मानसिक पेंशन ओर परिवार के सदस्य को नोकरी की मांग है.वहीं कंपनी प्रबंधन की ओर से जीएम ने बताया कि झनक बंजारे ठेकेदार के अधीन काम करता था घटना बाद कंपनी ने उसका उपचार कराया कंपनी अब उसे कंपनी के अधीन काम पर रखने तैयार है लेकिन उनकी मांग मुआवजा ओर परिवार के अन्य सदस्य को नोकरी की है.टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि दोनो पक्षों के बीच कल भी बातचीत हुई थी लेकिन निष्कर्ष नहीं निकला था आज धरना प्रदर्शन के बाद समझौता हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कार्यकारी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर     |     17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811