– शहीद अमर शर्मा के निवास पर पहुंचकर परिवारजनों को दी सांत्वना, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी में आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शहीद अमर शर्मा की निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद अमर शर्मा के परिवारजनों श्री सिंधिया ने बात की और उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि पिछले दिनों शिवपुरी के रहने वाले अमर शर्मा का सियाचिन बॉर्डर के नजदीक हार्ट अटैक से निधन हो गया था। शहीद अमर शर्मा के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार उनके गृह गांव में किया गया था ।
शहीद अमर शर्मा को पुष्पांजलि देने के लिए आए श्री सिंधिया ने शिवपुरी में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि शहीद अमर शर्मा कम उम्र में ही देश सेवा में शहीद हो गए। उनके परिवारजनों की जो मांगे हैं उन्हें पूरा करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत ग्राम विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया सहित राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।