Let’s travel together.

मप्र स्थापना दिवस के अवसर पर हुई कबड्डी प्रतियोगिता

0 99

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

मप्र स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत उचेर अंतर्गत ग्राम सूखा करार में जिला खेल एवं युवा कल्याण तथा सांची पुलिस के तत्वावधान में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई इस खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सांची थाना प्रभारी अमरसिंह निगम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल पुरोहित प्राचार्य शा उ मां वि उचेर एवं ग्राम पंचायत सरपंच अरविंद लावरिया उपस्थित थे । इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री निगम ने कहा खेल हमारे जीवन का प्रमुख हिस्सा है खेलों से हम स्वस्थ रहते हैं तथा हमारे शरीर का विकास होता है खेलों से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है उन्होंने खिलाड़ियों से कहा हमें खेलों को खेलते रहना चाहिए । वहीं प्राचार्य श्री पुरोहित ने कहा कि जैसे हमारे जीवन में शिक्षा आवश्यक है जिससे बुद्धि का विकास होता है उसी प्रकार खेल से हमारे शरीर का विकास तो होगा ही साथ ही शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है हमारे खिलाड़ी देश विदेश में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर अपने गांव शहर जिला प्रदेश देश का नाम रोशन कर रहे हैं । हमें खेलों के प्रति अपनी जागरूकता पैदा करते रहने की जरूरत है तथा खेल के माध्यम से हम अपनी क्षमता को प्रदर्शित कर सकते हैं । इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811