Let’s travel together.

सावित्रीबाई फुले नाटक का हुआ मंचन फुले नाटक का हुआ मंचन

0 310

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

भोपाल। गणतंत्र दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अंबेडकर नगर स्थित ज्योतिबा फुले प्रांगण में दामिनी की आवाज संस्था एवं गुंजन कला सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में पीपल्स थिएटर ग्रुप के कलाकारों द्वारा देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुति दी गई ।

नाटक का निर्देशन सिंधु धोलपुरे द्वारा किया गया नाटक में सावित्री बाई के संघर्ष एवं महिलाओं ,बच्चों की शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को बहुत ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विधायक पीसी शर्मा एवं समाज सेवक श्री सूर्यवंशी ,दामिनी की आवाज संस्था की अध्यक्षा अनिता आर्या ने बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की ,नाटक के पश्चात देशभक्ति गीत नृत्य भी प्रस्तुत किए गए।

अंत में सभी कलाकारों को मुख्य अतिथि श्री शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए कार्यक्रम में विशेष सहयोग रिंकू ओझा जया जरखरिया का रहा बाल कलाकारों में निहारिका केवट भूमिका केवट, मेघेंद्र नामदेव, हर्ष केवट ने अपनी भूमिका में शानदार अभिनय कर जनसमूह से तालियां बटोरी।

इस अवसर पर 1 फरवरी को रिलीज़ होने वाली कोरोना आधारित शॉर्ट मूवी आरोग्यम का पोस्टर एवं फिल्म का गीत रिलीज किया गया फिल्म के निर्देशक विवेक शर्मा सिनेमैटोग्राफर अमन कुमार एवं लीड हीरोइन वंशिका परिहार विशेष रूप से उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नशे में धुत युवक का उत्पात, स्कूल बस रोककर मचाया हंगामा, बच्चों में दहशत     |     अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत     |     संकल्प से समाधान योजना के तहत सेमरा पंचायत में लगा शिविर     |     बदलते दौर में खेती का नया ट्रेंड ,अब गेहूं और चना में भी बढ़ा कीटनाशकों का उपयोग     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, विभिन्न स्कूलों के छात्र देंगे परीक्षा     |     छात्रों के बीच दिखे बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे सी एम डॉ मोहन यादव     |     जबलपुर में कार-बाइक भिड़ंत के बाद फर्नीचर कारोबारी की चाकू मारकर हत्या     |     साधु के वेश में आए ठगों ने महिलाओं से की नगदी व मंगलसूत्र की ठगी     |     मानस की शैक्षिक प्रासंगिकता पर होगा व्याख्यान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811