Let’s travel together.

पैदल जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर,देवास अस्पताल में मौत

0 149

देवास से अरविंद चौकसे की रिपोर्ट

भोपाल रोड पर सोनकच्छ के दौलतपुर के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से भाग गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सोनकच्छ के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती किया। जहां गंभीर हालत के चलते देवास रैफर किया लेकिन रास्ते मे ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सोनकच्छ के ग्राम दौलतपुर का रहने वाला चंद्रलाल पिता नंदराम बामनिया उम्र 45 वर्ष सिर पर चारा लेकर खेत से घर जा रहे थे। तभी बुधवार शाम को करीब 6 बजे सोनकच्छ के दौलतपुर के पास कार ने टक्कर मार दी। जिससे चंद्रलाल के सिर में गंभीर चोट आई और गंभीर घायल हो गया। गंभीर घायल चंद्र लाल को उपचार के लिए सोनकच्छ के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती किया जहां पर गंभीर हालत के चलते देवास रेफर किया लेकिन चंद्र लाल के रास्ते में ही मौत हो गई बताया जा रहा है की मृतक चंदर लाल के तीन बच्चे हैं और वह दूसरे के खेत पर मजदूरी करता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811