Let’s travel together.

राष्ट्रीय कालिदास चित्र एवं मूर्तिकला प्रदर्शनी के पुरस्कार घोषित

0 125

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

अखिल भारतीय कालिदास समारोह के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कालिदास चित्र एवं मूर्तिकला प्रदर्शनी (प्रतियोगिता)-2022 के पुरस्कारों की घोषणा की गई है। संचालक संस्कृति एवं अकादमी के निदेशक अदितिकुमार त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2022 की प्रदर्शनी के लिए महाकवि कालिदास विरचित विक्रमोर्वशीयम् पर केन्द्रित पारम्परिक शैली की कलाकृतियाँ आमंत्रित की गई थीं।

प्रदर्शनी में 14 राज्यों मध्य प्रदेश, केरल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक एवं राजस्थान के प्रतिभागियों से 191 प्रवेश-प्रपत्रों के माध्यम से कुल 203 चित्र एवं 24 मूर्तियाँ प्राप्त हुईं।

प्राप्त कलाकृतियों में से निर्णायक मण्डल द्वारा 85 चित्र एवं 12 मूर्तियों का चयन प्रदर्शनी के लिए किया गया।
वर्ष 2022 के चित्रकला पुरस्कार हेतु सुश्री सन्तोषी श्याम भोपाल (मध्यप्रदेश) की कृति उर्वशी-पुरूरवा, आशीषचन्द्र स्वेन, चन्दनपुर (ओडीशा) की कृति विक्रमोर्वशीयम्, जीजूलाल वी.एम., कोजीखोड़े (केरल) की कृति संगमणि, खुशनारायण पाखरोट जयपुर (राजस्थान) की कृति प्रेमानुराग का चयन किया गया।

मूर्तिकला के लिए पुरस्कार राधाकिशन वाडिया उज्जैन (मध्यप्रदेश) की कृति उदास राजा को प्राप्त हुआ।
अखिल भारतीय कालिदास समारोह के समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रत्येक पुरस्कृत कलाकरों को रुपये एक लाख का पुरस्कार, प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रीय कालिदास चित्र एवं मूर्तिकला प्रदर्शनी (प्रतियोगिता) का अवलोकन 4 से 10 नवम्बर तक अकादमी की

अभिज्ञानशाकुंतलम् एवं रघुवंशम् कलावीथिका में किया जा सकता है। साथ ही उक्त प्रदर्शनी ऑनलाईन भी प्रदर्शित की जाएगी। पुरस्कृत कलाकृतियों के चित्र एवं चयनित कलाकृतियों के कलाकारों की सूची अकादमी की बेवसाइट पर अवलोकनार्थ उपलब्ध है। आगामी वर्ष 2023 में आयोज्यमान राष्ट्रीय कालिदास चित्र एवं मूर्तिकला प्रदर्शनी (प्रतियोगिता) का विषय कुमारसम्भवम् निर्धारित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811