Let’s travel together.

पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमाश्री भारती का रायसेन में फूलमालाओं से किया जोरदार स्वागत

0 163

भाजपा नेत्री श्रीमती वर्षा लोधी ले निवास पर पहुंची उमा भारती

रायसेन । शनिवार की शाम गोपालपुर बायपास रायसेन पेपर भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमाश्री भारती का आगमन हुआ उनका भाजपाइयों द्वारा ढोल नगाड़ों के बीच फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया इस मौके पर उमा भारती ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में शराबबंदी होकर रहेगी इसके लिए मैं लगातार संघर्ष कर रही हूं ।जनता मेरे

साथ है महिलाओं का समर्थन मेरे साथ है ।जब तक मध्यप्रदेश में पूरी तरीके से शराबबंदी नहीं होगी तब तक मैं आंदोलन जारी रखूंगी। पूर्व मुख्यमंत्री दीदी उमा भारती का भोपाल से छतरपुर जाते समय अल्प समय के लिए गोपालपुर रायसेन बायपास तिगड्डे पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष वर्षा लोधी के निवास पर सौजन्य भेंट की । इस अवसर श्रीमती वर्षा लोधी ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया।एवं सोमेश्वर धाम स्थित प्राचीन रायसेन किला मंदिर के बारे में चर्चा की ।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल्दी से जल्दी महाशिवरात्रि पर्व के पहले सोमेश्वर धाम पर जल चढ़ाए जाने की बात कही।स्वागत करने वालो में लक्ष्मणसिंह भदोरिया,मुरली मनोहर गौर, भाजपा नेता बादामी पटेल,रामबाबू लोधी, डॉक्टर टीकाराम लोधी, बबलू वर्मा , राकेश मालवीय, सुरेश कुशवाह,डॉ,कुबेर सिंह लोधी,आकाश लोधी, गिरजेश कुशवाह, राजू सोनी , सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811