Let’s travel together.

घटिया निर्माण के लिए जबाबदेही हो तय- पूर्व विधायक रमेश सक्सेना

0 71

अनुराग शर्मा सीहोर

पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश सक्सेेना ने सरकारी महकमों की कार्य प्रणाली और सीहोर विधान सभा में हो रहे घटिया निर्माण कार्यों को लेकर सवाल उठाए हैं, उन्होंने इन घटिया निर्माण के लिए भाजपा सरकार और जन प्रतिनिधियों को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकाल में कमीशन खोरी के बिना कोई काम नहीं होता है निर्माण कार्यों में ठेकेदारों से अफसर और जन प्रतिनिधि कमीशन खोरी कर रहे हैं। इसके नतीजतन घटिया निर्माण देखने को मिल रहा है। बीते दिनों ही इसका एक उदाहरण सामने आया जब नवनिर्मित सीहोर श्यामपुर मार्ग पहली ही बारिश में बह गया। और जगह जगह से इसमें दरारें पड़ गई और यह बैठ गया। मार्ग करीब 30 करोड़ रूपये की लागत से बनाया गया है। इस मार्ग को आधुनिक तरीके से बनाया जाना भाजपा नेताओं द्वारा प्रचारित भी खूब किया गया। लेकिन कुछ ही दिनों में ही यह रोड भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। इससे यह बात साबित हो रही है कि भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी चरम पर है। जनता के पैसों का दुरूपयोग हो रहा है। टूटे हुए रोड की लीपापोती कर दी गई है। लेकिन इस घटिया निर्माण के पीछे जिम्मेदार ठेकेदार और अफसरों की जबाबदेही तय नहीं की गई। इससे प्रतीत होता है कि राजनैतिक संरक्षण में ठेकेदार और अफसर हैं। कलेक्टर महोदय से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होना चाहिए। इससे दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्िचत हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन महीने में चोर नहीं पकड़ पाई बरेली पुलिस     |     डिजिटल जनगणना में शिवपुरी का नवाचार: देश में पहली बार नेविगेशन से जोड़ा HLBC, बाउंड्री का भ्रम खत्म     |     लोजपा की टीम; प्रदेश में संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा     |     पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने वाले एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड     |     जिले के 27 भाजपा मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा     |     श्रीराम कथा भवसागर से पार उतारती है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बूँद बूंद पानी को तरसे ग्रामीण,हर घर नल जल योजना हुई फेल     |     आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिली राहत     |     नाबालिग के लापता होने से दुष्कर्म के आरोप तक की कहानी,गरमाई सियासत     |     जून की तपिश में गहराया जल संकट, अंबाडी पंचायत ने शुरू कराई बोरों की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811