Let’s travel together.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की छत पर बिना ढक्कन की टंकियां और सीढ़ियों में लग रहीं टाइल्स के ऊपर टाइल्स

0 156

दमोह से धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह जिला मुख्यालय से करीब 16 किमी दूर हिंडोरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों निर्माण कार्य जारी है जहां भवन के अंदर निर्माण कार्य दिखाई देता है जिस कारण समान अस्त व्यस्त और गंदगी परिलक्षित होती है और परिसर में डस्ट का ढेर दिखाई देता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गिट्टियों से बनी डस्ट का मूल्य कम होता है पर यह अधिकांशतः उपयोग में नहीं लिया जाता है परंतु यहां डस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है।


भवन के अंदर सीढ़ियों पर लगी हुई टाइल्स के ऊपर टाइल्स लगाई जा रही है कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें टाइल्स के ऊपर ही टाइल्स लगाने के लिए कहा गया है। इतना ही नहीं भवन की छत पर रखी हुई पानी की टंकियां बिना ढक्कन के दिखाई देती है जिन्हें देखकर लगता है कि काफी समय से इनकी सफाई भी नहीं हुई है,परंतु इन सब के मध्य भी मरीज अपने इलाज के लिए यहां आते हुए दिखाई देते है, टाइल्स लगाने वाले भी गिट्टी के डस्ट का इस्तेमाल कर सीढ़ियों पर टाइल्स लगाते हुए दिखाई दिए।

“ये निर्माण कार्य भोपाल से हो रहा है हम को कुछ नहीं मालूम,भोपाल ही मॉनिटरिंग कर रहा है,हमसे यह नहीं पूछा गया कि क्या काम होना है,जानकारी मिली है कि टाइल्स के ऊपर टाइल्स लगा दी गई है,हमसे नहीं पूछा गया”

डॉ संगीता त्रिवेदी सीएमएचओ,जिला चिकित्सालय, दमोह

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811