Let’s travel together.

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां की जायेंगीआयोजित

0 126

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने आगामी एक नवम्बर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में समारोह की तैयारियों की समीक्षा के सम्बन्ध में बैठक ली। बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी एक नवम्बर से 7 नवम्बर तक मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। आगामी 2 नवम्बर को लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिले के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके बाद 3 नवम्बर को स्वच्छता अभियान,ऐतिहासिक इमारतों की सजावट और रंगोली कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 01 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि समारोह के आमंत्रण-पत्र छपवाने का कार्य प्रारम्भ किया जाये। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी भी की जाये। कलेक्टर ने पॉलीथीन का इस्तेमाल पूर्ण रूप से बन्द किये जाने के लिये जागरूकता रैली निकाले जाने के निर्देश दिये। जानकारी दी गई कि 4 नवम्बर को रोजगार दिवस के अन्तर्गत विक्रम कीर्ति मन्दिर में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर ने इसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां जिनके द्वारा रोजगार के स्वीकृति-पत्र प्रदाय कर दिये गये हैं, उन्हें भी आमंत्रित करने के लिये कहा। आगामी 5 नवम्बर को लोकगीतों और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों की तैयारी हेतु संस्कृति विभाग को निर्देश दिये।
स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा के पश्चात कलेक्टर ने जनसेवा अभियान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये की आगामी 31 अक्टूबर तक निर्धारित किये गये लक्ष्य के तहत सभी आवेदनों का निराकरण करें। इसके पश्चात आगामी 7 अथवा 8 नवम्बर को लाभ वितरण शिविर लगाये जायेंगे। बैठक में जनसेवा अभियान के अन्तर्गत लम्बित आवेदनों का शीघ्र-अतिशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गये। श्रम विभाग के अन्तर्गत प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि कर्मकार मण्डल के जो आवेदन स्व-घोषणा के साथ प्रस्तुत किये गये हैं, वे मान्य होंगे। खाचरौद और तराना विकास खण्ड में प्रकरणों के निराकरण को तेज गति से किया जाये।अधिक से अधिक पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभ पहुंचाया जाये। कलेक्टर ने इनका निराकरण अगले दो से तीन दिनों में करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी एसडीएम को नक्शा शुद्धिकरण, नामांतरण आदि के प्रकरण ग्रामवार छांटकर जनसेवा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिये। इसके पश्चात ग्राम पंचायतवार शिविर लगाये जाने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने श्री महाकाल लोक के द्वितीय चरण के अन्तर्गत जितने भी निर्माण कार्य किये जा रहे हैं, उन सभी में टाइमर लगाने के निर्देश दिये। श्री महाकाल लोक के अन्दर बनाई गई दुकानों की नीलामी की कार्यवाही शीघ्र करने के लिये कहा। बैठक में अपर कलेक्टर अवि प्रसाद, सीईओ जिला पंचायत सुश्री अंकिता धाकरे, नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, एडीएम संतोष टैगोर एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरदार पटेल की 151वी जयंती पर पटेल प्रवाह समिति की साहित्यिक गोष्ठी संपन्न      |     विंध्य एवं मालवा के बीच सुदृढ़ हो रही हवाई कनेक्टिविटी, रीवा-इंदौर विमान सेवा के 300 दिन पूर्ण     |     राज्यसभा सांसद ने प्रबुद्धजन संगोष्ठी में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना, लोकतंत्र और SIR पर रखे विचार     |     मंडीदीप में कृष्णा डेवलपर्स की कॉलोनियों पर प्रशासन की नजर, तहसीलदार ने किया निरीक्षण     |     33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद     |      सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 प्रकरण दर्ज; 6 आरोपी गिरफ्तार     |     अहिंसा के मंदिर में हिंसा! बेगमगंज के दिगंबर जैन मंदिर में मारपीट, महिला गंभीर हालत में सागर रेफर     |     कुर्मी समाज ने मनाई लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वी जयंती      |     घर में पटाखों का जखीरा, उसी मकान में चल रही थी बच्चों की कोचिंग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811