Let’s travel together.

अमीरों को गरीब बना रही मंडीदीप नगर पालिका कारनामा हुआ उजागर

0 221

रामभरोसे विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक और जहां गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पर उनके प्रयासों पर कुछ भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी और कर्मचारी उनके प्रयासों पर पानी फेरते दिखाई नजर आते हैं। ऐसा ही एक मामला मंडीदीप नगर पालिका का सामने आया है। जिसमें मंडीदीप नगर पालिका वैसे तो अपने बड़े बड़े कारनामों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है।

एसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड 14 के निवासी संजय पटेल का 3 मंजिला भवन है।वहीं अरिस्टो फार्मा कमनी मे पक्की बिक्री है जिसमे 15 हजार से 20 हजार रूपए इनको वेतन मिलता है। इसके बाद भी गरीबी रेखा का बी पी एल राशन कार्ड इनको जारी कर दिया गया। वहीं आपको बता दे की मंडीदीप नगर पालिका के कार्यालय में न जाने कितने एसे गरीब है। जो बार बार आवेदन देने के बाद भी राशन कार्ड नहीं बनवा पाते है। पर जिसका 3 मंजिला भवन है। उसका राशन कार्ड केसे बना दिया गया वहीं यह जांच का विषय है। कि किस कर्मचारी द्वारा राशन कार्ड बनाने से पहले सर्वे किया था। क्या उस कर्मचारी की मिलीभगत के कारण यह फर्जी राशन कार्ड बना दिया गया है या मामला लेन देन का है। जिसके कारण आज अमीर को गरीब बनाने से भी कर्मचारी नहीं चूक रहे है। सूत्रों की माने तो जो मोटी रकम देता है उसका बी पी एल राशन कार्ड बना दिया है। वहीं जो असल में गरीब है उसका राशन कार्ड इसलिए नहीं बन पाता है। क्योंकि वो मोटी रकम नहीं दे पाता इसलिए उसका बी पी एल राशन कार्ड नहीं बन पाता है। यह भी जांच का विषय है कि इस फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड कोन है जो अमीरों को गरीब बनाने का काम कर रहा है।

इनका कहना है –

आपके द्वारा मुझे जानकारी दी है।में इस प्रकरण को दिखावाता हु जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी
–आदित्य शर्मा गोहरगंज एसडीएम

मंडीदीप नगर पालिका में ऐसे कारनामे होना आम बात दिखाई नजर आतीं है मोटी रकम देने वालो का राशन कार्ड बना दिया जाता है और गरीब नगर पालिका के चक्कर लगाकर थक जाता है पर राशन कार्ड भी बनता है। जिस कर्मचारी द्वार सर्वे किया था उसके द्वारा मिलीभगत कर सर्वे किया गया जांच का विषय है।जांच होनी चाहिए ऐसे लोगो पर अपराधिक प्रकरण दर्ज होना चाहिए जिससे और भी चेहरे बेनकाब हो सके

–मनीष मालवीय,आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 प्रकरण दर्ज; 6 आरोपी गिरफ्तार     |     अहिंसा के मंदिर में हिंसा! बेगमगंज के दिगंबर जैन मंदिर में मारपीट, महिला गंभीर हालत में सागर रेफर     |     कुर्मी समाज ने मनाई लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वी जयंती      |     घर में पटाखों का जखीरा, उसी मकान में चल रही थी बच्चों की कोचिंग     |     महोड़िया में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा बिजली संकट से परेशान लोगों ने रोका राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का काफिला     |     कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जनजातीय शिल्पकार नामिका मेले का किया निरीक्षण, महिला शिल्पकारों से किया संवाद     |     मोहम्मद आरिफ खत्री ने श्रीलंका में किया बाग प्रिंट का प्रदर्शन, भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने सराही कला     |     पंडित श्यामाचरण शुक्ल शासकीय महाविद्यालय में ‘युवा संवाद’ संपन्न: मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा     |     दीपावली पर घर सजाने का शौक पड़ा महंगा, रंग-रोगन के बढ़े दामों ने बिगाड़ा बजट     |     नकली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग अलर्ट, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को बता रहा असली और नकली शराब की पहचान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811