Let’s travel together.

मदनपुर में वन माफिया बेलगाम: 5 वर्षों में सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर कर लिया कब्जा

0 52

अब रास्ता रोककर चलाई जा रही बखर

वन भूमि पट्टों की आड़ में बड़े स्तर पर सरकारी जमीन को निशाना बना रहे दबंग

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

वन परिक्षेत्र गढ़ी के अंतर्गत कीमती वन संपदाओं को माफियाओं द्वारा नष्ट किए जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीहोरा बीट के ग्राम मदनपुर का है, जहाँ रसूखदारों और माफियाओं द्वारा खुलेआम अतिक्रमण कर वन भूमि को खेतिहर जमीन में तब्दील किया जा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि इस गंभीर मामले में वन विभाग पूरी तरह कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है।

3 से 4 एकड़ सरकारी रास्ता रोका, ट्रैक्टर से हांक दी जमीन

स्थानीय ग्रामीण शुभम पटेल, रामस्वरूप गौर सहित अन्य ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए बताया कि बीते एक सप्ताह से ग्राम मदनपुर से रम्पुरा मार्ग जाने वाले रास्ते पर कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। माफियाओं ने न सिर्फ आम रास्ता बंद कर दिया, बल्कि लगभग 3 से 4 एकड़ वन भूमि को ट्रैक्टर से बखरकर (जोतकर) अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते 4 से 5 वर्षों के भीतर यहाँ सैकड़ों एकड़ बेशकीमती वन भूमि पर लोग अवैध कब्जा कर खेती कर रहे हैं।

पट्टे की आड़ में ‘लैंड ग्रेबिंग’ का खेल

सूत्रों की मानें तो वर्तमान में शासन स्तर पर वन भूमि पट्टे के लिए आवेदन भरवाए जा रहे हैं। नियम के मुताबिक, जो किसान 25 वर्षों या उससे अधिक समय से वन भूमि पर काबिज हैं, उन्हें पट्टे दिए जाने हैं। इसी नियम की आड़ लेकर वन माफियाओं ने बड़े स्तर पर नई वन भूमि को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है, ताकि भविष्य में इसे पुराना कब्जा दिखाकर पट्टा हासिल किया जा सके। पूरे जिले में सबसे ज्यादा वन भूमि पर कब्जे की शिकायतें गढ़ी वन परिक्षेत्र से सामने आ रही हैं, जो वन विभाग के मैदानी अमले की कार्यप्रणाली और ‘मौन स्वीकृति’ पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

शिकायत के बाद भी नहीं पहुंचा अमला

ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में हो रहे इस अवैध अतिक्रमण की जानकारी वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों को तत्काल दी गई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके का मुआयना करने तक नहीं पहुंचा। अधिकारियों की इसी सुस्ती और उदासीनता से तंग आकर आखिरकार ग्रामीणों को मीडिया की शरण लेनी पड़ी।

इनका कहना है

“मामला हमारे संज्ञान में आया है और उक्त अतिक्रमण की जानकारी मिली है। जल्द ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

— ओमप्रकाश उइके, डिप्टी रेंजर सीहोरा बीट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811