Let’s travel together.

पीएम मोदी के लोकल फॉर वोकल के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए सांसद केपी यादव पहुंचे कुम्हारों के घर

0 187

लोगों से की अपील मिट्टी के दीपक खरीदें

– प्रजापति समाज की दीपोत्सव में महत्वपूर्ण भूमिका:सांसद डॉ केपी यादव

– स्थानीय उत्पादों को दें बढ़ावा:सांसद डॉ केपी यादव

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए सांसद केपी यादव ने दीपावली के मौके पर लोगों से मिट्टी के दीपक खरीदने की अपील की है। सांसद केपी यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर मिट्टी के दीपक बनाने वाले कुम्हार परिवारों से मुलाकात की।

सांसद डॉ केपी यादव ने अपने अल्प प्रवास पर पिछोर विधानसभा के ग्राम छावनी पहुंचकर यहां पर प्रजापति समाज के मुखिया पजना प्रजापति से भेंट कर उनके मार्गदर्शन में निर्मित हो रहे दीपक व अन्य सामग्री का अवलोकन कर दीपावली हेतु दीपक क्रय किए। इस अवसर पर सांसद श्री यादव ने कहा कि हमारे देश की इस पावन परम्परा को प्रोत्साहित करने का उत्तरदायित्व हमारा है।


उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी के वोकल फ़ॉर लोकल के आह्वान पर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लोकसभा सांसद मायापुर मण्डल में कृष्णा समूह द्वारा संचालित सिलाई सेंटर व ग्राम पीपलखेड़ा में तेल उत्पादक आनंद समूह से मिलकर उनके कार्यो की प्रशंसा कर चुके हैं। इस अवसर पर लालू प्रजापति, पिछोर महाविद्यालय सांसद प्रतिनिधि हिमांशु यादव सहित प्रजापति परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
इस मौके पर सांसद केपी यादव ने कहा कि सदियों से कुंभकार(प्रजापति) समाज दीपावली पर घर घर दीपों की उज्ज्वल श्रृंखला बनी रहे इस उत्तरदायित्व का निर्वहन करता आ रहा है,आधुनिक काल मे जहाँ इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स सजावट का में प्रमुख स्थान लेती जा रही है ऐसे में प्रजापति समाज हमारी सांस्कृतिक विरासत को यथावत बनाये रखने में परिश्रम व मिट्टी से निर्मित दीपक व अन्य सजावट की वस्तुओं के निर्माण को कुशलता से सम्पन्न कर रहे हैं। इसलिए दीपावली के मौके पर लोग मिट्टी से बने दीपक का उपयोग करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कियोस्क संचालक से डकैती का खुलासा: राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार     |     सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में व्यास पूजन पर विशेष व्याख्यान     |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन मौके पर ही दर्जनों समस्याओं का हुआ निराकरण     |     कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |     ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब     |     डिफॉल्टर किसानों के लिए राहत की ढाल बनी ‘कवच’ योजना, 5 हजार से अधिक किसानों को फिर मिलेगा कृषि ऋण     |     बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेदारी     |     12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811