सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
अपने अपने क्षेत्रों में अपना एक मुकाम बनाने वाले महान हस्तियों को मुंबई के विलेपार्ले पूर्व के सहारा स्टार होटल में आज का कर्मवीर अवार्ड द्वितीय वर्ष का अवार्ड देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे मुख्य अतिथि के रूप मे आनलाइन सुभेच्छा देते हुए आयोजक आर पी सिंह के कार्यक्रम मे न पहुंच पाने के लिए खेद व्यक्त किया। परंतु विभिन्न क्षेत्रों के कर्मवीर को पुरस्कृत करने पर खुशी जाहिर किया। और सभी को शुभेच्छा दिया। मुम्बई के पूर्व पुलिस आयुक्त,पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और बागपत के सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और सभी को उपस्थित मेहमानों के साथ पुरस्कृत किए ।
इस अवसर पर योग शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रदेश से सांची विश्वविद्यालय की शोध छात्रा श्वेता नेमा को चयनित कर सम्मानित किया गया। श्वेता नेमा सहित स्वच्छ भारत ब्रांड एम्बेसडर पद्मश्री डॉ सोमा घोष, फिल्म जगत से अध्यात्म की तरफ बढ़ने वाले गगन मलिक, जम्मू कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्तल, रिलायंस मीडिया के प्रेसिडेंट उमेश कुमार, पत्रिका के संपादक प्रफुल्ला केतकर, सुप्रसिद्ध होस्ट सिमरन आहूजा ,फिल्म अभिनेत्री रश्मि देसाई ,फिल्म अभिनेत्री प्रीती झिंगयानी ,फिल्म अभिनेता प्रवीण डबास एवं राहुल देव, आज तक न्यूज़ चैनल के प्रमुख संपादक अमित त्यागी, पापराजी फोटोग्राफर योगेंद्र शाह एवं वरिंदर चावला, इंडिया टीवी के वरिष्ठ पत्रकार सचिन चौधरी, रेडियो मिर्ची के सुप्रसिद्ध आरजे जितुराज , युवा राजनेता उदय प्रताप सिंह आदि को आज का कर्मवीर अवार्ड से नवाजा गया।

कार्यक्रम का आयोजन चेयरमैन आर पी सिंह के नेतृत्व में निदेशक अमरनाथ सिंह,सीईओ जेम्स डिसूजा एवं उनकी टीम ने किया। कार्यक्रम में समाज, फिल्म जगत, व्यसाय एवं राजनीति की जानी मानी हस्तियों की उपस्थिती प्रमुख रही। गोरतलब है कि श्वेता को पहले भी सतत निस्वार्थ भाव से किए गए योग के माध्यम से सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। श्वेता स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण का सपना लिए दिन प्रतिदिन योग विधा को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं तथा निःशुल्क योग कक्षाएं संचालित करते जा रही हैं। उनका कहना है कि ये जो सम्मान और गौरव उनको प्राप्त होते हैं वो आपको और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। तथा समाज के प्रति एक जिम्मेदारी बढ़ाते हैं जिससे हम पहले से बेहतर कार्य कर सकें।