Let’s travel together.

पटाखों से बारूद निकालते समय 2 बच्चे बारूद के फटने से झुलसे

0 116

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

देहात थाना क्षेत्र में पटाखों से बारूद निकालते वक्त 2 बच्चे बारूद के फटने से झुलस गए,दोनों बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि पुरानी शिवपुरी के महल सराय आदिवासी बस्ती के रहने वाले 11 वर्षीय सोनपाल आदिवासी व उसका 8 वर्षीय सगा भाई हदीप आदिवासी जाधव सागर के पास बने मैरिज हाउस के पास पड़े जले हुए पटाखों में से बारूद निकाल रहे थे। इसी दौरान किसी पटाखे में भड़की चिंगारी ने बारूद में आग भड़का दी, जिससे दोनों सगे भाई झुलस गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन दोनों घायल बच्चों को शिवपुरी के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार मैरिज हाउस के पास आयोजित समारोह के दौरान जो आतिशबाजी चलाई जाती है। संभवत उसी आतिशबाजी के बुझे हुए पटाखों में से यह बच्चे बारूद निकालने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान हादसा घटित हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811