Let’s travel together.

धरसीवां विधायक श्रीमती अनीता शर्मा ने धमतरी में फहराया राष्ट्रध्वज

0 624

हर्षोल्लास और गरिमामय तरीके से मनाया गया गणतंत्र दिवस

सुरेन्द्र जैन

गणतंत्र दिवस की 73वीं सालगिरह के अवसर पर धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने धमतरी ज़िला मुख्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्र तिरंगा फहराया।


राजधानी रायपुर से लगे धमतरी ज़िले में 73 वा गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय तरीके से मनाया गया। ज़िला मुख्यालय के स्थानीय शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक धरसींवा श्रीमती अनिता शर्मा ने सुबह ठीक नौ बजे बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया । इसके बाद मुख्य समारोह में सुबह नौ बजकर दो मिनट पर राष्ट्रगान और राज्य गीत के बाद 9.05 मिनट पर परेड द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन मुख्य अतिथि द्वारा समारोह में किया गया। संदेश वाचन के बाद हर्ष के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे नील गगन पर छोड़े गए। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि श्रीमती शर्मा ने जिले के 45 लोगों को सम्मानित किया । इनमें कोरोना वारियर्स, विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी सम्मिलित हैं। इन्हें मंच से प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया।


गणतंत्र दिवस के मौके पर आज आयोजित मुख्य समारोह में विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू, महापौर श्री विजय देवांगन, नगर निगम सभापति श्री अनुराग मसीह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, सदस्य श्रीमती कविता बाबर, श्रीमती दमयंतिन साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती गूंजा साहू, पूर्व कुरूद विधायक श्री लेखराम साहू,श्री मोहन लालवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक , कलेक्टर श्री पी एस एल्मा, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर अन्य अधिकारी और कर्मचारी , मीडिया प्रतिनिधि इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811