Let’s travel together.

2 साल पहले डाली थी पाइप लाइन, अभी तक नहीं पहुंचा पानी ,ग्रामीण हो रहे हैं परेशान

0 118

रायसेन जिले में घर घर नल योजना ने तोड़ा दम

-जिले का पी एच ई विभाग सबसे नाकारा विभाग

 -पाइपलाइन कई जगह खुली पड़ी है

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून, पानी गए न ऊबरे, मोती मानुष चून। रहीम का यह दोहा गर्मी की तपिश बढ़ते ही सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले कई गावों में सच साबित होने लगा है। विकास के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की प्यास बुझाने में नाकाम रही है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। गर्मी का पारा चढ़ते ही कई गांवों मे जल संकट गहराने लगे हैं। आम व्यक्ति से लेकर खास व्यक्ति तक सभी पीने के पानी को लेकर काफी चिंतित रहने लगे हैं। कई जगह तो लोग बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। गर्मी का मौसम परवान चढ़ते ही लोगों का कंठ सूखने लगा है।
वही सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली पंचायत शाहपुर के गांव मादा में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। मादा मैं रहने वाले ग्रामीनो ने बताया कि करीब 200-250 फीट नीचे पानी पहुंच गया हैे ग्राम पंचायत शाहपुर के ग्राम मादा टोला में 2 वर्ष से पहले नल जल योजना के तहत पाइपलाइन डाली गई थी। एक-दो दिन ही चलकर बंद हो गई है। जब से नल जल योजना कि पाइप लाइन डाली है तब अभी तक पानी नहीं आया है।

जगह-जगह से नलजल की पाइप लाइन भी खुली हुई पड़ी है। गांव में एक ही हैंडपंप हे उसमें में भी पानी नहीं आ रहा है। गांव कि महिला संगीता बाई ,रईसा बी, खिम्मों बाई, कलाबाई , आदि ने बताया कि अभी तो गर्मी ही चालू नहीं हुई है और हम लोग परेशान होने लगे हैं 4 महीने गर्मी के हम कैसे निकालते हैं या हम ही जानते हैं शासन प्रशासन के कर्मचारी आश्वासन देकर चले जाते हैं। मगर काम कोई भी नहीं करता है जिससे हम ग्रामीण कई वर्षों से परेशान होते चले जा रहे हैं।
केंद्र और राज्य सरकार की योजना अंतर्गत हर-घर नल का जल योजना में चयनित होने के बावजूद भी इस गांव के लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरह रहे है। करीब तीन-चार माह तक कई गांव के ग्रामीण पानी के लिए परेशान होते रहते हैं। जिससे लोगों को पानी पीने के लिए भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। वहीं नहाने के लिए तो सोचना पड़ता है। जबकि कई गावों में पानी के लिए पाइपलाइन डाल चुकी है तो कई गांव में पाइप लाइन डाली जा रही है। मगर पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। जलस्रोतों के सूखने से हर हिस्से में भूगर्भ जलस्तर नीचे चला गया है । ज्यादातर कुएं, तालाब और तो पहले ही जवाब दे चुके हैं। कहीं-कहीं डीप बोरिंग भी सूख गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |     सावन में भक्ति की बयार: रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, श्रीराम के आदर्शों से गूंजा भवानी चौक     |     तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10वीं का छात्र घायल, स्पीड ब्रेकर और CCTV की उठी मांग     |     नशा मुक्त भारत महाअभियान एवं रक्तदान महादान अभियान का हुआ शुभारंभ     |     15 अगस्त से पहले सुल्तानगंज पुलिस अलर्ट ,ग्राम चौकीदारों की परेड शुरू     |     डायल-112 की तत्परता से प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को समय पर पहुंचाया अस्पताल     |     जी-20 प्रतिनिधियों के आगमन की तैयारी: सांची दुल्हन की तरह सज रही, सौंदर्यीकरण कार्य तेज     |     मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811