देवेन्द्र तिवारी साँची रायसेन
श्रीमत अनागारिक धर्मपाल जी की 162वीं जयंती पर महाबोधि सोसाइटी द्वारा भव्य चल समारोह एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महाबोधि सोसाइटी से स्तूप तक निकली शोभायात्रा
समारोह के अवसर पर महाबोधि सोसाइटी परिसर से एक भव्य चल समारोह (रैली) निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ऐतिहासिक स्तूप तक पहुंची। स्तूप परिसर में पहुंचकर श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों द्वारा भगवान बुद्ध की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

प्रतिमा पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन
स्तूप पर पूजा संपन्न होने के बाद रैली पुन: महाबोधि सोसाइटी वापस लौटी। यहां श्रीमंत अनागारिक धर्मपाल जी की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती व अगरबत्ती प्रज्वलित कर वंदना की गई और उनके योगदान को याद करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसमे
प्रमुख तपस्वी स्वामी जी: महाबोधि सोसाइटी के इंचार्ज, जिनकी अगुवाई में यह धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।राम विलोचन शर्मा जी थाना प्रभारी, जो कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, बौद्ध भिक्षु और स्थानीय नागरिक सम्मिलित हुए।