देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन
नगर में विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर विश्वकर्मा समाज द्वारा एक भव्य चल समारोह (शोभायात्रा) का आयोजन किया गया। यह चल समारोह नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा इसका आत्मीय स्वागत किया गया। चल समारोह के नगर परिषद सांची पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों द्वारा इसका आतिशबाजी व पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
महाबोधि सोसाइटी के सामने सत्कार: यात्रा जब महाबोधि सोसाइटी के सामने पहुंची, तब शैतान सिंह लोधी एवं उनके साथियों द्वारा चल समारोह का स्वागत किया गया सर्वसमाज की भागीदारी: इस शोभायात्रा में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं सहित सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की।
नगर भ्रमण के पश्चात विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।