Let’s travel together.

पुलिस का हेलमेट सीटबेल्ट जागरूक अभियान तेज वाहन चालकों में खलबली

0 163

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

सांची पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भोपाल रोड पर चैक पाइंट पर दुपहिया चार पहिया वाहनों की हेलमेट सीटबेल्ट को लेकर सघन जांच अभियान चलाया तथा उल्लंघन करने वालों को समझाइश देते हुए चालानी कार्रवाई की जिससे वाहन चालकों में खलबली मच गई।


जानकारी के अनुसार नगर के भोपाल रोड स्थित सांची पुलिस के चैक पाइंट पर सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट एवं सीट बेल्ट को लेकर सघन जांच अभियान शुरू किया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के साथ ही दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने जागरूक करते हुए समझाइश दी गई तथा चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया । अभियान चलाते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों से जागरूक किया गया तथा कहा गया वाहन चलाते समय सावधानी बरतने के साथ अपनी सुरक्षा के लिए वाहन चलाते समय हेलमेट व सीटबेल्ट का आवश्यक रूप से पालन किया जाना चाहिए जिससे सुरक्षित रह सके अधिकांश दुर्घटना में हेलमेट न होने तथा सीटबेल्ट न लगाने से दुर्घटना में गंभीर घायल होकर तथा जान गंवानी पड़ती है इससे सुरक्षित रहने के लिए नियमों का पालन किया जाना चाहिए । तथा शराब पीकर वाहन चलाने पर जुर्माना भुगतना पड़ सकता है

धीमी गति से वाहन चलाये वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें बिना लाइसेंस वाहन न चलाएं । उच्च न्यायालय ने भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए । इस अवसर पर प्रभारी थाना प्रभारी अमरसिंह निगम ने बताया कि मप्र शासन तथा जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सुरक्षित रहने के लिए वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसमें वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी के साथ ही जागरूक किया जा रहा है कि वाहन चलाते समय हेलमेट आवश्यक रूप से लगाएं तथा चार पहिया वाहन चालकों को भी सीट बेल्ट लगाये जिससे सुरक्षित रह सके एवं शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा बिना लाइसेंस वाहन न चलाएं बच्चों से वाहन न चलवाये नियंत्रित गति से वाहन चलाकर स्वयं भी सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रहने के प्रयास किए जाएं ।यह अभियान लगातार चलाया जाएगा तथा चालानी कार्रवाई की जायेगी ।जांच करते हुए पुलिस ने सुरक्षा हेतु पप्लेट भी बांटे तथा हाथ में हेलमेट रखकर बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने जागरूक किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811