Let’s travel together.

बर्थडे बॉय ने तलवार से काटा केक! फेसबुक पर शेयर कर दिया वीडियो, वायरल होते ही पुलिस जांच में जुटी

0 67

रीवा। रीवा शहर में साई मंदिर के समीप पार्किंग स्थल पर युवकों ने कुछ अलग ही अंदाज में अपने दोस्त का बर्थडे सेलीब्रेट किया। उन्होंने स्कूटी की सीट पर केक रखा मोमबत्ती जलाई इसी दौरान बर्थडे बॉय के एक साथी ने केक काटने के लिऐ उसे तलवार थमा दी। युवक ने तलवार से काटा जिसका विडियो उसके दोस्तों ने अपने मोबाईल कैमरे में कैद कर लिया। युवकों ने लाइक और कमेंट्स लेने के लिए उसी विडियो को फेसबुक में अपलोड कर दिया। विडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस की नजर पड़ गई। पुलिस अब तलवार से केक काटकर बर्थडे सेलीब्रेट करने वालों की तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी मे जुटी हुइ है।

बता दें की लोकसभा चुनाव के चलते जिले भर में आचार संहिता लागू है हर तरह की संदिग्ध गतिविधियों में पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है इसके बाबजूद भी लोग अपनी हरकतो से बाज नही आ रहे हैं। तलवार से केक काट कर उसका विडियो बनाना और सोशल मीडिया पोस्ट करना युवकों को अब भारी पड़ने वाला है। दो दीन पूर्व अरविंद नामदेव के फेसबुक अकाउंट पर एक विडियो अपलोड हुई थी। साई मन्दिर के समीप वाहन पार्किंग स्थल पर खड़े होकर कुछ यूवक अपने दोस्त का बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे थे।

बर्थडे बॉय ने तलवार से केक काटा

इसी दौरान एक युवक ने बर्थडे बॉय को एक तलवार निकाल कर दी जिसके बाद बर्थडे बॉय ने तलवार से केक काटा। इसका विडियो एक साथी ने अपनें मोबाइल कैमरे से कैद कर उसे फेसबुक में अपलोड कर दिया जिसका विडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। अब पुलिस करेंगी कार्रवाई मामले पर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा की तलवार से केक काटने का एक विडियो वायरल हुआ है। इस तरह का कृत्य करने वालों को जल्द ही चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने मीडिया के जरिए सभी लोगो से अपील भीं की है की कोइ भी व्यक्ती इस तरह की गतिविधि में न रहे अन्यथा इसके चलते उन्हे जेल भी जाना पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811