Let’s travel together.

आकाशवाणी और दूरदर्शन के समाचार वाचकों के लिए हिंदी कार्यशाला

0 139

भोपाल।आकाशवाणी भोपाल में आकाशवाणी और दूरदर्शन के समाचार वाचकों के लिए हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला के मुख्य अतिथि और प्रसार भारती में अपर महानिदेशक अनिल श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि समाचार वाचन में सबसे महत्वपूर्ण उच्चारण और हावभाव हैं. उन्होंने कहा कि हिन्दीभाषी क्षेत्रों में समाचार वाचकों को उच्चारण का और भी ज्यादा ध्यान रखना चाहिए. इसके साथ साथ समाचारों के अनुरूप हाव भाव, वाणी की सुस्पष्टता, प्रस्तुतीकरण और आवाज का उतार चढ़ाव जैसी बातों का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए.

कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि और पत्र सूचना कार्यालय, भोपाल में अपर महानिदेशक प्रशांत पाठराबे ने समाचार वाचकों को संबोधित करते हुए उन्हें नयी तकनीकी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वर्चुअल रियलिटी के बारे में भी जानने की सलाह दी. श्री पाठराबे ने कहा कि आने वाला समय तकनीकी और नवाचार का होगा इसलिए हमें अभी से इसके अनुरूप तैयार होना होगा.

कार्यशाला में आकाशवाणी के भोपाल केंद्र के प्रमुख और उप महानिदेशक यशवंत चिवंडे, दूरदर्शन केंद्र की प्रभारी कार्यालय अध्यक्ष नवनीत कौर, आकाशवाणी और दूरदर्शन के प्रादेशिक समाचार एकांश की प्रमुख और संयुक्त निदेशक पूजा पी वर्धन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे. बाद में, आकाशवाणी के स्टाफ के लिए राजभाषा कार्यशाला का आयोजन भी हुआ.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811