Let’s travel together.

अवैध रूप से शराब बेचते हुए 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 42 देसी क्वाटर जप्त

0 155

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

थाना पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को अलग अलग मामलों में अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों को 42 देसी क्वाटर जिनकी बाजार कीमत 3780 रुपए है के साथ गिरफ्तार कर 34(1) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है। गोरतलब है कि सलामतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ ही पुराने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्ती के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके नतीजे भी अब सामने आने लगे हैं।पुलिस की कार्रवाई से पुराने अपराधी भूमिगत हो गए हैं।

वहीं इस मामले में सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रायसेन एसपी के दिशा निर्देशन व एडिशनल एसपी अमृत मीणा और एसडीओपी अदिति सक्सेना के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र में विशेष रूप से नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खोहा गांव के स्कूल के पीछे से अवैध रूप से देसी शराब बेच रहे आरोपी राजेश मीणा पिता हिम्मत सिंह मीणा उम्र 30 को 21 देसी क्वाटर के साथ गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य मामले में फूल सिंह बंजारा पिता तेज सिंह बंजारा उम्र 21 वर्ष निवासी झुंड़खोह को गांव की ही पुलिया के पास से अवैध रूप से शराब के 21 क्वाटर बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आगे भी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811