Let’s travel together.

श्रम निरीक्षक दस हजार रुपए रिश्वत लेते रगें हाथों गिरफ्तार,इंदौर लोकायुक्त की कार्यवाही

0 278

इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने मनोज सिंह तोमर निरीक्षक ,सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय इंदौर को शिवानी शर्मा निवासी संजय नगर इंदौर से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी निरीक्षक ने शिवानी शर्मा की फर्म की जांच कर मामला दर्ज किया था। इसी मामले में निराकरण करने को लेकर 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।

जानकारी के अनुसार शिवानी शर्मा ने शिकायत की थी कि उसकी एक फर्म tirupati herbs 202 NM कुंजीर एवेन्यू अंजनी नगर इन्दौर में थी जो अब बंद हो चुकी है ।जिसका निरीक्षण श्रम निरीक्षक श्री मनोज सिंह तोमर द्वारा किया गया था निरीक्षण के दौरान फर्म में निरीक्षक द्वारा 18 वर्ष से कम आयु के लेबर होने ,उनको कम वेतन देने , बोनस नहीं देने, लेबरों के खातों में वेतन नहीं देने तथा ESIC बीमा ना होने की कमी बताकर प्रकरण बनाया था जिसके निराकरण कराने के एवज़ में आरोपी श्रम निरीक्षक मनोज सिंह तोमर द्वारा 25, हज़ार रुपये रिश्वत की माँग की जा रही थी।

इस संबंध में शिकायतकर्ता शिवानी शर्मा द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर में शिकायत की गई थी।सत्यापन उपरांत श्रम निरीक्षक द्वारा प्रथम किश्त के रूप में 10, हज़ार रुपये की माँग की गई।जिस पर रिश्वत राशि 10 हजार रुपए लेते हुए श्रम निरीक्षक मनोज सिंह तोमर को लोकायुक्त टीम इंदौर द्वारा रंगे हाथों ट्रैप किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आत्मकथा में अर्जुन सिंह के उल्लेख के लिए सोनिया जी का आभार,दाऊ साहब के विचार आज भी प्रासंगिक-अजय सिंह     |     धान की थ्रेसिंग के दौरान भूसे की दिशा को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत     |     छह महीने बाद भी बीकॉम फाइनल की मार्कशीट का इंतजार, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     बेगमगंज में श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ भगवान चित्रगुप्त पूजन     |     सांची में किन्नर के घर के बाहर से TVS राइडर बाइक चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात     |     रायसेन कृषि उपज मंडी में सनसनीखेज लूट, मुनीम को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा; ईंट से कुचला चेहरा     |     दिवाली’ को ‘ईद’ बताने के पीछे असल मंशा क्या है-अजय बोकिल      |     1995 से पूजा कर रहे चरण दास बाबा को मंदिर से हटाने की कोशिश, जान से मारने की धमकी का आरोप     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर जल्द शुरू होगा फोरलेन का काम, सफाई शुरू होते ही जगी उम्मीद     |     प्रदेश का कोई भी संगठन कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं कर पा रहा है- मुरारी लाल सोनी, वरिष्ठ कर्मचारी नेता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811