सागर। दिगंबर मानसरोवर के राजहंस संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 77 वां अवतरण दिवस 9 अक्टूबर शरद पूर्णिमा को सागर नगर सहित अनेकों स्थानों पर मनाया जाएगा जैन समाज के अलावा अन्य सामाजिक धार्मिक संगठन एवम भक्त भी महान तपस्वी गुरुदेव के जन्म महोत्सव पर उनका स्मरण गुणगान कर धन्य होते हैं इस पावन दिवस के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
सागर नगर में पिछले 2 वर्षों से कोरोना के चलते कार्यक्रम बंद थे लेकिन इस बार कार्यक्रम हो रहा है।
मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया की 9 अक्टूबर को सुबह आचार्य भगवान की पूजन और गुणानुवाद उदासीन आश्रम काकागंज में स्थित आर्यिका दृढ़मति माताजी के ससंघ सानिध्य में सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा इस अवसर पर नगर के अनेकों महिला मंडल पूजन के लिए उपस्थित होंगे उसके पश्चात माता जी के मंगल प्रवचन होंगे दोपहर में शहर के अनेक स्थानों पर खीर एवम मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम होगा। शाम को 7 बजे से नमक मंडी स्थित कीर्ति स्तंभ पर विराट भजन संध्या का आयोजन भी किया गया है इस कार्यक्रम में बाहर से आए भजन गायक एवं म्यूजिकल ग्रुप गुरुदेव का गुणगान भजनो के माध्यम से करेंगे कार्यक्रम के पूर्व आचार्य श्री जी की महाआरती होगी कार्यक्रम की सफलता के लिए एक समिति का भी गठन किया गया है सकल दिगंबर जैन समाज का यह आयोजन वृहद स्तर पर किया जा रहा है
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।