Let’s travel together.

भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित 

0 45

डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता -राकेश शर्मा 

सी एल गौर रायसेन

भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में सोमवार को नगर मंडल के तत्वाधान में डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने नगर भाजपा मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया इसके तदोपरांत नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा एवं वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि आज हम डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को हृदय से याद करते हुए उनकी जयंती मना रहे हैं, वास्तव में उन्होंने देश के लिए अपने प्राण भी न्योछावर कर दिए परंतु वह अपने कर्तव्य से पीछे कभी नहीं हटे उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा। उन्होंने सभी भाजपा कार्य कर्ताओं से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया एवं डॉ मुखर्जी के जीवन चरित्र के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, महामंत्री दीपेंद्र सिंह पाल, भाजपा नेता कन्हैयालाल सूरमा, जिला मंत्री श्रीमती मंजू सिंह कुशवाह, नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, बबलू ठाकुर, सहित नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल महामंत्री देवेंद्र यादव ने किया वही आभार मंडल के महामंत्री संदीप मालवीय द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811