देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन
कांग्रेस नेता जो स्वयं पेशे से डाक्टर भी हैं लगातार समय समय पर सांची विकास खंड अंतर्गत लोगों की मदद करने आगे बढ़ चढकर अहम भूमिका निभाने में कोई कौर कसर नहीं छोडते कभी विभिन्न बीमारियों के स्वास्थ्य शिविर तो कभी लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ चढकर हिस्सा लेते रहते है।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पेशे से डाक्टर जेसी गौतम कभी स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का उपचार करते हैं तो कभी क्षेत्र के लोगों का अपने अस्पताल में भी निशुल्क उपचार करने में पीछे नहीं दिखाई पडते हैं हाल ही में कुछ दिन पूर्व सांची क्षेत्रांतर्गत ग्राम आलमखेडा मे आगजनी की भयावह घटना घट गई थी जिससे गांव के लगभग 15 परिवार का सबकुछ जलकर खाक हो गया था इस विपत्ति की घडी मे डाक्टर गौतम ने गांव पहुंचकर सभी पंद्रह परिवारों को सहायता का हाथ आगे बढाया तथा प्रत्येक परिवार को पांच पांच हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की इस कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है इस अवसर पर उनके साथ सांची ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित मेहतो वरिष्ठ नेता शकील पटेल राजपाल यादव उवेश पटेल सहित अनेक कांग्रेस नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।