रायसेन। सोमवार को किसान जागृति संगठन के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मेघवानी संगठन ने शासन से मांग की है कि ई टोकन के कारण किसान को अत्यधिक परेशानी को सामना करना पड़ रहा है इस व्यवस्था से किसान अपने आप को गुलाम महसूस कर रहा है किसान हित में तत्काल ए टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए।
किसान जागृति संगठन ने मूंग की खरीदी को लेकर शासन से मांग की है कि मूंग की खरीदी शत प्रतिशत की जाए किसान संगठन ने आरोप लगाया है कि सरकार की व्यवस्था किसान विरोधी है किसान संगठन ने चेतावनी दिए की अगर ई टोकन व्यवस्था खत्म नहीं की गई और मूंग की खरीदी शत प्रतिशत नहीं की गई 15 दिन बाद किसान बड़ा आंदोलन करने के लिए बाद होंगे।

किसान जागृति संगठन ने मुख्य मांगे के संबंध में जो ज्ञापन दिया है उसमें मुख्य मांग है
1 ई टोकन व्यवस्था खत्म की जाए
2 समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी सत प्रतिशत की जाए
3 सभी फसलों के लिए समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए वार्षिक कैलेंडर बनाया जाए और उसे लागू किया जाए
4 प्रत्येक गांव का सीमांकन किया जाए
5 अक्स एवं खसरा पंजी का मिलन कर दुरुस्त किया जाए
6 खाद डीएपी यूरिया एवं सभी खादों कि पर्याप्त मात्रा में किसानों की आवश्यकता अनुसार समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए ।
इस अवसर पर किसान जागृति संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे इरफान जाफरी संगठन प्रमुख राजेंद्र कुमार रज्जू भैया प्रदेश अध्यक्ष रंजीत यादव जिला अध्यक्ष रामस्वरूप राठौड़ जिला महासचिव नारायण सिंह राजपूत कोषाध्यक्ष भूरा सिंह लोधी संगठन मंत्री लीला किशन गौर ओम प्रकाश मीणा बशीरुद्दीन रामकिशन लोधी गजेंद्र रघुवंशी सरदार सिंह जाहिद अली भगवान सिंह मीणा पहलवान सिंह यादव महाराज सिंह लोधी