Let’s travel together.

अन्नदाता पर कुदरत का कहर : बेमौसम हुई बारिश के चलते फसलें बर्बाद, किसानों ने की मुआवजे की मांग

0 219

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

पहले बारिश न होने और अब अतिवृष्टि से खरीफ फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। उड़द मूंग तिल की फसल खेतों में ही सड़ने लगी है मंगलवार को दर्जन भर गांव के किसानों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। और खराब हुई फसलों के बदले मुआवजे की मांग की। इसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर जल्द से जल्द प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की।

किसानों ने ज्ञापन के दौरान बताया कि क्षेत्र में लगातार रुक रुक कर बारिश हो रही है। जिससे किसानों के खेतों में कटी पड़ी ज्वार बाजरे की फसल जलमग्न हो चुकी है तेज हवा के साथ लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसल चौपट हो चुकी है । जिससे किसान गहरे सदमे में है। इस समय क्षेत्र का अन्नदाता विकट संकट के दौर से गुजर रहा है जिसको लेकर किसानों ने खेत की फसल की गिरदावरी करा कर मुआवजा दिलाया जाए । पूर्व में सोसायटीयों में किसानों को खाद उधार वितरित किया जाता था, अब वर्तमान में सोसायटीयो द्वारा खाद किसानों को नगद वितरित किया जा रहा है जिससे किसानों को भारी आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वर्तमान में किसानों की स्थिति किसी से छिपी नही है। किस दयनीय स्थिति से किसान गुजर रहे हैं। कोरोना जैसी महामारी के बीच किसान पूरी तरह से टूट चुका है। अब किसानों को थोड़ी बहुत आस सरकारी मुआवजे से ही है।
ज्ञापन के दौरान किसानों की मुख्य मांग थी कि सोसायटीयो में पूर्व की तरह किसानों को खाद वितरित किया जाए। जिससे किसानों को इस संकट भरे समय मे कुछ राहत मिल सके!ज्ञापन के दौरान तहसीलदार ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानो के माध्यम से जो ज्ञापन प्राप्त हुआ है उसकी शीघ्र ही जांच कर सक्षम अधिकारी के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे और किसानों को उचित मात्रा में मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे !

ज्ञापन में मौजूद किसान

आशिक मंसूरी बक्सवाहा , विक्रम सिंह लोधी बक्सवाहा, अनीकेत सिंह कुही, गणेश सिंह सुनवाहा, राहुल सिंह, छोटू बारेला हिरदेपुर, बाबू तमरयाऊ,मलखान सिंह ,दिलीप सिंह जमिदार ,हरि सिंह देवरी, गोपाल बारेला , उमेश वर्मा, प्रीतम यादव, कल्याण सिंह निवाऱ , तिलक सिंह लोधी चाची सेमरा, मुन्ना तिवारी, नारायण सिंह खमरिया , छत्रपाल सिंह गुगवारा , मुन्ना तिवारी, दिलीप सिंह, सहित दर्जनों की संख्या में मौजूद रहे!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811