Let’s travel together.

फिल्म थैंक्स गॉड पर प्रतिबंध लगाने की मांग

0 259

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं हिंदू संगठनों ने राष्ट्रपति महोदय ,द्वारा अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा शनिवार को आगामी दिनों में रिलीज होने वाली थैंक्स गॉड पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा गया जिसमें उल्लेख करते हुए बताया गया कि आगामी 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म थैंक्स गॉड द्वारा संपूर्ण सृष्टि के रचयिता परम पिता ब्रह्मा जी के मानस पुत्र बुद्धि विवेक एवं ज्ञान के प्रदाता कायस्थों के सर्वे सर्वा भगवान चित्रगुप्त का मजाक उड़ाते हुए दिखाया गया है

उनको फिल्म के ट्रेलर में बड़े अशोभनीय और असम्मानीय ढंग से प्रस्तुत किया है जो संपूर्ण धर्मावलंबियों के लिए आघात है और असहनीय पीड़ा पहुंचाने वाला है ,धार्मिक भावनाओं आस्था और विश्वास का अपमान है अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त बने है बगल में छोटे कपड़ों में लड़कियां खड़ी करके सनातन धर्म का मजाक उड़ा रहे हैं इस संबंध में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने फिल्म को लेकर विरोध किया है राष्ट्रपति से कायस्थ महासभा सियावास बेगमगंज के अध्यक्ष ,पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं सभी हिंदू संगठनों के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।
राष्ट्रपति जी से सनातन धर्म के लोगो ने मांग की कि फिल्म पर प्रतिबंध लगाने का आदेश देकर लोगों की भावनाओं से खेलने वाली इस फिल्म को रोकने का आदेश दें एवं इस तरह की फिल्म बनाने के लिए निर्माता-निर्देशक और कलाकारों पर कड़ी कार्रवाई करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रियायशी इलाकों में गंदगी फैलाते सुअर स्वच्छता को दिखा रहे ठेगा      |     संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 जयंती के अवसर पर आयोजित होगी कलश वंदन यात्रा      |     राखी के रिश्ते को किया कलंकित, 16 साल की नाबालिग का बनाया वीडियो     |     दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811