Let’s travel together.

गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा

0 47

सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन 

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत टेकापार मुजाप्ता में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, डीएफओ प्रतिभा शुक्ला सहित जिले और तहसील स्तर के अधिकारी गांव पहुंचे। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत भी शिविर में मौजूद रहे।

शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य बड़े राजा दिग्विजय सिंह यादव ने मां सरस्वती के पूजन के साथ किया। ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली, राजस्व, शिक्षा सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। शिकायतों का पंजीयन कर कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने का भरोसा दिया गया।

कलेक्टर ने सुल्तानगंज में किया संस्थानों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सुल्तानगंज में भी विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने शासकीय कन्या माध्यमिक शाला में छात्राओं से संवाद किया और उनके साथ मध्यान्ह भोजन किया। इसके बाद निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने खाद गोदाम पहुंचकर स्टॉक और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली तथा किसानों से संवाद कर समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नवनिर्मित तहसील कार्यालय में राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। व्यापारी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भी चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

कलेक्टर के दौरे में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व और व्यापार से जुड़े मुद्दों की समीक्षा हुई। प्रशासन के इस सीधे संवाद से ग्रामीणों को अब अपनी समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा     |     क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण      |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण     |     ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान     |     गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी     |     रायचंद्र खेड़ी में निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र     |     उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा     |     बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर दो सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत     |     स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने जिले का किया भ्रमण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811