Let’s travel together.

दिव्यांग सेवा सबसे बड़ी सेवा – प्रहलाद भारती

0 143

विशेष आवश्यकता बाले बच्चों का चिकित्सीय शिविर सम्पन्न

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

विशेष आवश्यकता बाले (दिव्यांग) बच्चों का चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर डिप्टी कलेक्टर शिवागी अग्रवाल के निर्देशन एवं ए पी सी हरीश शर्मा के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 13.09.2022 को शा मावि छावनी क्रमांक 1 शिवपुरी मे सम्पन्न हुआ । चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर के मुख्य अतिथि के रूप मे उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश पाठय पुस्तक निगम राज मंत्री दर्जा मध्य प्रदेश शासन एवं पूर्व विधायक पोहरी प्रहलाद भारती उपस्थित थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राधानाध्यापक मावि छावनी क्रमांक 1 शिवपुरी अजमेर सिंह यादव द्वारा की गई । कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ की गई , संस्था प्रभारी अजमेर सिंह द्वारा माननीय मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया । प्रहलाद भारती द्वारा बच्चों को कृमिनासक दवा दी साथी ही अपने उद्बोधन मे प्रहलाद भारती द्वारा दिव्यांग बच्चों, पालकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग सेवा सबसे बड़ी सेवा है , आज के समय में दिव्यांग बच्चे विभिन्न विधाओ मे भाग लेकर मध्यप्रदेश एवं राष्ट्र के पटल पर अपना नाम रोशन कर रहे है , हम सभी को ऐसे दिव्यांग छात्रों की हमेशा सहायता करनी चाहिए , मध्य प्रदेश शासन विभिन्न योजनाओ मे दिव्यांग बच्चों को लाभान्वित करने हेतु पूर्णतः तत्पर है , हो सकता है कि भगवान की प्राप्ति मंदिर मे न हो , अल्लाह की प्राप्ति मस्जिद मे न हो परंतु भगवान दीन दुखियों के सेवा मे जरूर मिल जाएंगे , उन्होंने दिव्यांग बच्चों के लिए हर संभव मदद का भरोषा दिया उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा समस्त बच्चों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया । अध्यक्षीय उद्बोधन अजमेर सिंह यादव द्वारा दिया गया एवं सफल आयोजन के लिए बी आर सी सी अंगद सिंह तोमर एवं पूरी टीम को धन्यबाद ज्ञापित किया गया । चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर कुल 182 दिव्यांग बच्चों ने अपना पंजीयन कराया , परीक्षण उपरांत नेत्र हेतु 5, अस्थि हेतु 8, मानसिक हेतु 4 , ई एन टी हेतु 7 मेडिकल प्रमाण पत्र बनाए जाएंगी , उपकरण हेतु 47 छात्र चयनित किए गए जिन्हे केलीपर, ट्राई साइकिल , व्हील चेयर , कान की मशीन , कृतिम पैर , बैसाखी , एम आर किट , ब्रेल किट , ब्रेल स्टिक , रोलेटर प्रदान किए जाएंगे । चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर मे डॉ दिनेश अग्रवाल (नेत्र चिकित्सक ), डॉ मोहित (अस्थि ) डॉ अर्पित बंसल (एम आर ), डॉ अभिषेक गोयल (ई एन टी ), डॉ रंजीत सिंह ( ऑडियोलॉजिस्ट ) के द्वारा चिकित्सीय परीक्षण किया गया , एलिमको टीम की ओर से प्रनेष मिश्रा ( ऑडियोलॉजिस्ट ), बिनीत कुमार सिंह (पी&ओ) एवं सागर उपस्थित थे । चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर उपस्थित सभी छात्रों को भोजन व्यवस्था एवं यात्रा देयक की सुविधा भी प्रदान की गई , कार्यक्रम मे विशेष योगदान प्रदीप शर्मा एम आर सी , दिनेश गुप्ता , अरविन्द वर्मा , दिनकर नीखरा , गणेश गुप्ता, राजेश खत्री , लोकेश बोबल एवं अखिल भार्गव का रहा संस्था प्रभारी अजमेर सिंह यादव एवं उनके पूरी टीम का शानदार सहयोग रहा अंत मे बी आर सी सी अंगद सिंह तोमर द्वारा आभार व्यक्त किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का भ्रमण     |     साईखेड़ा स्कूल की प्राचार्य के निजी खाते में शासकीय राशि पहुंचने की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, रिपोर्ट डीईओ को सौंपी     |     दीपावली के पहले रहवासी इलाके में अवैध रूप से भंडारित मिले एक लाख के पटाखे     |     किसानों की सुविधा के लिए मंडी प्रांगण में इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे का शुभारंभ     |     एक दर्जन गांवों को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से निजात     |     गैरतगंज तहसील में खाद संकट गहराया, डीएपी की उपलब्धता शून्य     |     लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा रैली में रायसेन जिले से 15 हजार भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे भोपाल      |     जायसवाल निको स्टील प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठे     |     संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा परिसर के लिए पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की समीक्षा     |     शिवपुरी नगर पालिका परिषद की बैठक हंगामेदार, कुछ मिनट में ही समाप्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811