– जिला अस्पताल के सामने हुआ भंडारे का वितरण
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
मुनि श्री 108 प्रयाग सागर जी महाराज जी के 13 वे समाधि दिवस के मौके पर मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल शिवपुरी के सामने मुनि श्री 108 प्रयाग सागर जी महाराज के समाधि दिवस के मौके पर पर विनयाजलि करते हुए इस भंडारे में लोगों के लिए पुड़ी, कद्दू की सब्जी और हलवे का वितरण किया गया। इस मौके अरिहंत पैथोलॉजी लैबोरेट्री शिवपुरी के डॉ दिलीप जैन, प्रकाश चंद जैन, विजय जैन, राजकुमार जैन, पवन जैन, विनोद जैन और प्रधान परिवार के सदस्य गण मौजूद रहे।