Let’s travel together.

आबकारी अमले ने बरेली में की बड़ी कार्यवाही,तीन लाख की शराब एवं वाहन जप्त

0 500

रायसेन।अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण, विनिर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कलेक्टर जिला रायसेन श्री अरविंद कुमार दुबे के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला रायसेन श्री दीपम रायचुरा के मार्गदर्शन में बरेली आबकारी अमले ने बड़ी कारवाही की है।

आज 04 सितंबर को प्रातः कालीन क्षेत्र गस्त के दौरान मुख़बिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी वृत्त बरेली प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा द्वारा थाना देवरी क्षेत्र में स्थित ऊँचाखेड़ा तिराहा के पास नाकाबंदी कर आरोपीगण राशिद खान, अजय कुमार राज और नीरज गुप्ता, तीनों निवासी ग्राम गोरखपुर थाना देवरी जिला रायसेन के कब्जे से उनकी आल्टो k-10 मारुती कार क्रमांक MP04 CW 5325 में अवैध रूप से परिवहन करते हुए 12 पेटियों में रखे 600 पावों में भरी108 बल्क लीटर देशी मसाला मदिरा सहित कार को जप्त किया है। उक्त आरोपीगण के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम1915 संशोधित 2000 की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया। जप्त मदिरा और वाहन का कुल बाजार मूल्य करीवन 3 लाख रुपये आंकलित किया गया। कार्यवाही के दौरान इस प्रकरण का मुख्य सरगना आरोपी नीरज गुप्ता मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी शेष है।

आरोपी राशिद एवं अजय को मौके पर गिरफ्तार किया जाकर उन्हें सक्षम न्यायालय रायसेन के समक्ष न्यायिक रिमांड के लिए पेश किया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जिला जेल रायसेन दाखिल किया गया।
आज की कार्यवाही में मुख्य रूप से आबकारी आरक्षक रामगोपाल शर्मा, आरक्षक श्री राम स्वरुप पटैल एवं सैनिक हल्के परते का विशेष सहयोग रहा l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक ऐसी विदाई, जो समाज को नई दिशा देगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती करेगी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811