Let’s travel together.

नहीं थम रहा घरेलू सिलेंडरों से अल्टी पल्टी का गौरखधंधा

0 194

-होम डिलेवरी की आड़ में अल्टी पल्टी वालों को मिल रहे वीपीसीएल के भरपूर घरेलू सिलेंडर
-सांकरा सिलतरा में ही हो जाती है सौ से अधिक घरेलू सिलेंडरों की रोज खपत
सुरेन्द्र जैन

सांकरा निको।घरेलू सिलेंडरों से बम की श्रेणी में आने वाले दो व पांच किलो के प्राइवेट सिलेंडरों में 120 रुपये किलो में अल्टी पल्टी कर गैस रिफिल करने का गौरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है सांकरा सिलतरा में रोज सौ से अधिक घरेलू सिलेंडरों की इस कार्य मे हो रही खपत के चलते अब अप्रत्यक्ष रूप से एक बीपीसीएल कि घरेलू गैस की एजेंसी भी अपनी भूमिका निभाने लगी है होम डिलीवरी की आड़ में संबंधित एजेंसी अल्टी पल्टी वालों को भरपूर घरेलू सिलेंडर उपलब्ध करा रही है।
जानकारी के मुताबिक धरसीवा के सांकरा में जेके वीडियो हाल के आसपास एवं सांकरा सोण्डरा मुख्य मार्ग पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के पश्चिम में अटल चोक बजरंग चोक सोण्डरा तिराहा के पास तक खुल्लम खुल्ला घरेलू सिलेंडरों से न सिर्फ बम की श्रेणी में आने वाले दो व पांच किलो के प्राइवेट सिलेंडरों में गैस रिफिल की जाती है बल्कि भारत इंडेन व एचपी के व्यवसायिक 5 किलो व 19 किलो ग्राम के सिलेंडरों में भी ग्राहकों को रोककर सरकारी रेट से कम में गैस की अल्टी पल्टी धड़ल्ले से की जा रही है।

अल्टी पल्टी को चौबीस घण्टे घरेलू सिलेंडर उपब्ध
घरेलू उपभोक्ताओं को भले ही चौबीस घण्टे घरेलू सिलेंडर मिलने की कोई सुविधा न हो लेकिन घरेलू गैस से अल्टी पल्टी करने वालों को चौबीसों घण्टे एक से लेकर पचास सौ सिलेंडर तक हमेशा उपलब्ध रहते हैं होम डिलीवरी की आड़ में एक घरेलू गैस एजेंसी तो खूलेआम अल्टी पल्टी करने वालों को हर समय भरपूर सिलेंडर उपलब्ध कराने व्यवस्था बना दी है सूत्र बताते है कि एजेंसी संचालक बारह सौ पचास रुपये में अल्टी पल्टी करने वालों चौबीस घण्टे सिलेंडर उपलब्ध करा रहे रविवार को सर्वाधिक घरेलू सिलेंडरों की इस कार्य मे खपत को देखते हुए एक जगह भरपूर घरेलू सिलेंडर रखबा दिए जाते हैं ।
दुर्गंध से लोग हलाकान
अल्टी पल्टी करने वालो के आसपास के रहवासी गैस की दुर्गंध से हलाकान रहते हैं वहीं इस बात का भी भय बना रहता है कि कभी कोई अप्रिय घटना न हो जाये पल्टी वाले तो भाग जाएंगे आ ग से उनका मोहल्ला कहीं राख न जाये।
टैंकरों से भी होती है गैस रिफिल आती है दुर्गंध
रायपुर बिलासपुर मार्ग पर मेटालिक पार्क से धनेली ब्रिज़ के बीच ओर जेके वीडियो हाल के आसपास अक्सर रात के समय गैस की बहुत दुर्गंध महसूस की जाती है सूत्रों की माने तो जो गैस के टैंकर वाटलिंग रिफलिंग प्लांटों में गैस लेकर आते हैं उनमे खाली होने के बाद कुछ गैस शेष रहती है जिसे टैंकर चालक अपने पास रखी जुगाड़ से ओने पौने दामों में अल्टी पल्टी के गोरखधन्धे से जुड़े लोगों को सिलेंडरों में भरकर बेंचते है सूत्रों के अनुसार सिलतरा ओर जेके वीडियो हाल के आसपास इस गोरखधन्धे से जुड़े लोगों के कारोबार फैले हुए हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |     शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में रायसेन में भव्य दशहरा समारोह, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन     |     युवाओं के साथ माँ दुर्गा विसर्जन यात्रा में शामिल हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक     |     अवैध रूप से भंडारित लगभग 95 हजार रुपए के पटाखे जब्त     |     जय श्रीराम के उद्घोष के बीच 61 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आदिशक्ति गरबा नाइट में की शिरकत,प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट एकेडमी एंड टर्फ’ का किया उद्घाटन,युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित     |     पुलिस लाइन में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया शस्त्र पूजन     |     जैन मंदिर की प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन     |     धूमधाम से मना दशहरा, ढोल-नगाड़ों के बीच मां दुर्गा को दी भावभीनी विदाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811