Let’s travel together.

पूर्व सीएमओ रामनिवास शर्मा बने मध्यप्रदेश नगर पालिका नगर निगम पेंशनर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष

0 159

पेंशनर्स साथियों ने दी बधाई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी नगर पालिका के पूर्व सीएमओ रामनिवास शर्मा को मध्य प्रदेश नगर पालिका नगर निगम पेंशनर संघ का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 22 अगस्त को संपन्न हुए मध्य प्रदेश नगर पालिका नगर निगम पेंशनर संघ भोपाल के महासम्मेलन में रामनिवास शर्मा को सेवानिवृत्ति पेंशनरों के प्रति सहयोग व सद्भावनापूर्वक दी गई सेवाओं को ध्यान में रखते हुए पेंशनर संघ की भोपाल में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में श्री शर्मा को संघ का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा भोपाल में बच्चों के साथ रह रहे हैं प्रदेश के नगर पालिका पेंशनरों की समस्याओं को सुलझाने में व्यस्त रहते हैं।

श्री शर्मा के प्रांतीय सम्मेलन में संघ के प्रांतीय सम्मेलन में पेंशनर साथियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई और उनके उत्साहवर्धन हेतु प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष पद हेतु प्रस्ताव रखा गया जो सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस हेतु श्री शर्मा द्वारा संघ के समस्त पदाधिकारियों व पेंशनर साथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान श्री शर्मा ने संकल्प लिया कि जब तक शरीर है और ईश्वर की कृपा से वह इस धरा पर रहेंगे वह पेंशन साथियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे। उन्होंने पेंशनर साथियों से आग्रह किया कि जब भी उन्हें किसी प्रकार की समस्या हो भोपाल जाने की आवश्यकता नहीं है उनके मोबाइल नंबर 9329044094 पर अपनी समस्या बता सकते हैं और वह पूर्व निष्ठा से इस समस्या का समाधान कराएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |     रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश     |     नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811