Let’s travel together.

पोषण माह के तहत जिला स्तर से आंगनवाड़ी स्तर तक आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां-दीपक संकत

0 103

-रायसेन जिले में 1 से 30 सितम्बर तक मनाया जा रहा है राष्ट्रीय पोषण माह

रायसेन।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 01 सितम्बर से 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। पोषण माह के दौरान जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर, सेक्टर स्तर तथा आंगनवाड़ केन्द्र/ग्राम/वार्ड स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगीं। रायसेन में जिला महिला बाल विकास विभाग कार्यालय में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत द्वारा पोषण माह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें परियोजना अधिकारी श्रीमती योगेन्द्र राज सहित बाल विकास परियोजना सांची से 156 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों द्वारा सहभागिता की गई।


कार्यक्रम में स्थानीय अनाजों से पौष्टिक व्यंजन बनाकर पौष्टिक प्रदर्शनी का आयोजन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा थाली सजाते हुए अंकुरित अनाज की सलाद, रंगी सलाद, पौष्टिक दलिया, खिचड़ी, पुलाव, लड्डू तथा पौष्टिक इडली आदि व्यंजन बनाए गए।जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत ने बताया कि इस वर्ष पोषण माह 2022 का आयोजन सशक्त/सबल नारी, साक्षर बच्चा, स्वस्थ्य भारत थीम पर किया जा रहा है। पोषण माह के दौरान महिला और स्वास्थ्य, बच्चा और शिक्षा-पोषण भी पढ़ाई भी, लिंग संवेदनशील जन संरक्षण और प्रबंधन तथा जनजातीय क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के लिए पारम्परिक भोजन विषय पर केन्द्रित गतिविधियां आयोजित की जाएगीं। सुपोषित मध्यप्रदेश की संकल्पना को मूर्तरूप देने के लिए बच्चों के पोषण समृद्धि विषय को विभिन्न विभाग, परिवार एवं सामुदायिक सहभागिता से जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाकर पोषण माह के दौरान बच्चों के पोषण, मानसिक व शारीरिक विकास को बेहतर रखने हेतु पोषण जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हैप्पी डेज स्कूल में 28 यूनिट रक्तदान संपन्न     |     उन्नत कृषि महोत्सव के तहत रायसेन में भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ आज10 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे     |     शीला दाहिमा बनी श्योपुर कलेक्टर,26 आईएएस अधिकारियों के तबादले     |     9 तारीख को अधिकांश गेहूं खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा,कही वारदाना नहीं तो कही अमला नहीं पहुंचा     |     11 साल बाद नाबालिग अपहरण कांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्त में     |     सिमरोदा स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही की जांच पहुंची जिला शिक्षा केंद्र      |     सड़क पर फैली रेत बनी हादसों की वजह, जिम्मेदार मौन, प्रशासन की अनदेखी भारी     |     कामतोन कासिया पंचायत में अनियमितताओं की जांच के आदेश     |     जाखला नदी का अस्तित्व मिटाने की तैयारी! कैचमेंट एरिया में धड़ल्ले से मिट्टी भराव, प्रशासन मोन     |     हर घर जल के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम: सांची में क्लस्टर कार्यशाला से मजबूत होगी जल आपूर्ति व्यवस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811