Let’s travel together.

अंधी रफ्तार के कहर ने निगल ली दो सगे भाइयों की जिंदगी,खून से फिर लथपथ हुई सड़क

0 240

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

अंधी रफ्तार ने फिर दो युवकों की जीवन लीला समाप्त कर दी दोनो सगे भाई थे विधानसभा मार्ग पर दस चक्का ट्रक ने वाइक से ड्यूटी जा रहे भाइयों को बुरी तरह रौंद दिया।
जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई जब रावाभाटा वार्ड क्रमांक 11 झंडा चोक निवासी दो सगे भाई प्रवीण जोशी पिता मुन्ना जोशी उम्र 23 और तुलाराम जोशी पिता मुन्ना जोशी उम्र 28 वर्ष अपनी वाइक क्रमांक सीजी 04 एनबी 9681 से वरुण बेयर हाउस टेकारी में ड्यूटी करने जा रहे थे तभी अनियंत्रित रफ्तार से विधानसभा की ओर से आ रहे ट्रक दस चक्का क्रमांक सीजी 09 जेबी 7307 ने टेकारी रेलवे ब्रिज़ के सामने उन्हें सामने से टक्कर मारी ओर ओर रौंदते हुए आगे बढ़ा जिससे पहियों में कुचलने से दोनो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया हालांकि पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है सिलतरा चौकी प्रभारी प्रियेश जॉन ने बताया कि मामला दर्ज कर ट्रक चालक की पतासाजी की जा रही है दोनो मृतको के शव पोस्ट मार्डम के बाद परिवारजनों को सौप दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

132 केवी बिजली टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे से मचा हड़कंप; पुलिस और परिजन कर रहे नीचे उतारने का प्रयास     |     व्यापार महासंघ ने निकाला पैदल मार्च, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी     |     परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811