Let’s travel together.

देवी भक्ति मात्र से मानव का कल्याण हो जाता है- पंडित रामकृपालु शर्मा

0 166

मां दुर्गा की अष्टभुजा का मतलब आठ प्रकार की शक्तियों से है

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी तहसील के ग्राम साईखेडा़ श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पर चल रही सप्तदिवसिय मार्कण्डेय पुराण एवं वायु पुराण कथा के तीसरे दिवस कथा व्यास वेदाचार्य पंडित रामक्रपालु शर्मा ने भक्तो को भगवती की कथा सुनाते हुए कहा की मानव सिर्फ देवी दुर्गा की भक्ति सच्ची श्रद्धा वा निस्वार्थ करें।तो जीव का कल्याण हो जायेगा। जगदम्बा साक्ष्तय ब्रह्ममय है। जो व्यक्ति देवी भक्ति करता है। उसका परिवार एव आने बाली पीढ़ी यश प्राप्त करती हैं। यश, धन, शांति सब मानव को प्राप्त होते है। मैया की बड़ी महिमा है। मां ने सारे अशुर का उद्धार किया, मां की भक्ति से ही मानव के जीवन में उजाला हो सकता है। संस्कार बालको को ऐसे दे की वो धर्म पर अडिग रहे,देश सेवा के साथ साथ संतो का सत्संग करे जिस से उन्हें अपने धर्म और कर्तव्यों का एहसास हो सके।
मां दुर्गा की अष्टभुजा का मतलब आठ प्रकार की शक्तियों से है। शरीर-बल, विद्याबल, चातुर्यबल, धनबल, शस्त्रबल, शौर्यबल, मनोबल और धर्म-बल इन आठ प्रकार की शक्तियों का सामूहिक नाम ही दुर्गा है। मां दुर्गा ने इन्हीं के सहारे बलवान राक्षसों पर विजय पायी थी।समाज को हानि पहुंचाने वाली आसुरी शक्तियों का सामूहिक और दुष्ट व्यक्तियों का प्रतिरोध करने के लिए हमें संगठन शक्ति के साथ-साथ उक्त शक्तियों का अर्जन भी करना चाहिए। उक्त आठ शक्तियों से संपन्न समाज ही दुष्टताओं का अंत कर सकता है, समाज द्रोहियों को विनष्ट कर सकता है। दुराचारी षड्यंत्रकारियों का मुकाबला कर सकता है।।
अधिक मात्रा में भक्त आकर कथा श्रवण कर रहे है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811