Let’s travel together.

ससुर की हत्या करने वाला आरोपी दामाद गिरफ्तार

0 357

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

दिनांक 18 अगस्त को रात करीब 2 बजे डायल100 से सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा सिलवानी के आमापानी टोला में बाबूलाल आदिवासी पिता दलपत सिंह उम्र करीब 70 साल को उसके दामाद मन्नूलाल पिता गोपीलाल आदिवासी उम्र 40 साल निवासी ग्राम देवरी जागीर हाल खैरी थाना सिलवानी ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है
रिपोर्ट पर थाना सिलवानी के अपराध क्रमांक 285 / 22 धारा 302 भादवि के आरोपी मन्नूलाल आदिवासी पिता गोपीलाल आदिवासी उम्र 40 साल निवासी देवरी जागीर हाल खैरी सिलवानी के विरुध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया
अपराध की गंभीरता को देखते हुये श्री विकास शाहबाल पुलिस अधीक्षक महोदय रायसेन के निर्देशन में श्री अमृत मीना अति0 पुलिस अधीक्षक एंव श्री राजेश तिवारी एसडीओपी सिलवानी व थाना प्रभारी सिलवानी माया सिंह द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
दौराने अनुसंधान पुलिस टीम द्वारा आरोपी मन्नूलाल आदिवासी की तलाश व मृतक के परिजनों अन्य साक्षियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की जा रही थी।
दौराने अनुसंधान एवं तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर आरोपी मन्नूलाल आदिवासी पिता गोपीलाल आदिवासी उम्र 40 साल निवासी देवरी जागीर हाल खैरी सिलवानी को ग्राम बटेरा बरेली क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि मेरे ससुर बाबूलाल आदिवासी द्वारा मेरी पत्नी वैजयंती बाई को घर से ससुराल नहीं भेजने की बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता था। इसी बात की रंजिश को लेकर मैंने ससुर बाबूलाल आदिवासी की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या कर दी।
उक्त घटना में आरोपी की गिरफ्तारी करने में थाना प्रभारी सिलवानी निरी. माया सिंह,एएसआई लल्लू सिंह, प्रधान आरक्षक 272 नरेंद्र रघुवंशी, आरक्षक 733 मुकेश यादव, आरक्षक 452 गोविंद डोडवे आरक्षक 100 बृजेश सेन की मुख्य भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811