Let’s travel together.

यहां के झरने-पहाड़ और गुफाओं के चित्र सबको करते है आकर्षित

0 620

दमोह से धीरज जॉनसन

दमोह जिले के विभिन्न स्थानों पर कल-कल की ध्वनि करते झरने, सुरम्य वातावरण, जंगल-पहाड़, पुरातात्विक महत्व के स्थल और बारिश के बाद चहुँओर हरियाली सभी का मन मोह लेती है जिसे निकट से देखने के लिए लोग उन स्थानों पर अक्सर जाते है।

ऐसा ही खूबसूरत और मनमोहक नजारा इन दिनों हटा तहसील के अंतर्गत सिलापरी ग्राम के पास देखने को मिल रहा है जहां लोगों की भीड़ इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करती रहती है हालांकि यह स्थान जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी की दूरी पर है परंतु ऊंचाई से गिरते झरने,पानी की फुहार,चट्टाने और पहाड़ी इलाका लोगों का मन मोह लेता है।

दमोह से छतरपुर जिले की ओर जाने पर सड़क मार्ग पर मिलने वाला यह स्थित तीन तरफ पहाड़ी से घिरा है और बहुत ऊंचाई से झरने में तब्दील पानी नीचे एक कुंड में गिरता है जिसकी फुहार बहुत दूर तक पहुंचती है यहां पहुंचने छोटे-बड़े पत्थर,चट्टान पर संभल कर चलना पड़ता है,और कुछ दूरी से ही इस झरने को ऊपर से भी देखा जा सकता है जहां छोटे छोटे झरने दिखाई देते हैं और दूर से आता पानी,निकट का गांव,सड़क और हरियाली के दर्शन होते है।

इस क्षेत्र को महत्वपूर्ण बनाते है वे शैलाश्रय, जो प्राचीन काल से यहां की चट्टानों और गुफाओं में बने हुए है और आज भी इन्हें देखा जा सकता है वैसे तो प्रदेश में प्रागैतिहासिक काल से ऐतिहासिक काल के चित्रित शैलाश्रय प्रकाश में आए है जो पुरातन चित्रकारी पर ध्यान आकर्षित करते है व जिसमें मानव जीवन की विविध झांकियों का सजीव चित्रण भी दिखाई देता है।

यहां पहाड़ की चट्टानों और शिलाओं पर चित्र उकेरे हुए दिखाई देते हैं जो मध्यपाषाण काल और ताम्रश्मयुगीन भी माने गए है जिसमें मानव और पशु आकृतिया चित्रित है जिससे अंदाजा लगाया जाता है कि प्राचीन काल में यहां की गुफाएं,इलाका मानव का निवास और भ्रमण क्षेत्र रहा होगा।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811