Let’s travel together.

सांकरा में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्ठमी पर्व,मटकी फोड़ दही लूट का हुआ आयोजन

0 281

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
सांकरा निको में शुक्रवार की रात भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मटकी फोड़ दही लूट के साथ मनाया गया इसके पूर्व दिनभर मन्दिरो में भक्तों की भीड़ लगी रही तो वहीं बाजार चोक में कुर्सी दौड़ का भी आयोजन हुआ।


प्रतिवर्षानुसार ग्राम पंचायत साकरा बाजार चौक में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया साथ में अनेक कार्यक्रम रखा गया सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण के पूजन किया गया उसके बाद मटका फोड़ कुर्सी दौड़ दही लूट आदि कार्यक्रम रखा गया था जीते हुए प्रतिभागी को समिति की तरफ से विशेष उपहार दिया गया ।

कार्यक्रम में महिला बच्चे युवा गांव के बुजुर्ग मैं कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाया नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति बजरंग दल के युवा ग्रामवासीयो ने मिलकर जन्माष्टमी का उत्सव बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ मनाया कार्यक्रम में धनेश्वर यादव वीरेंद्र विक्की साहू अश्वनी साहू निखिल राजेंद्र वर्मा राम प्रसाद यादव पुरुषोत्तम साहू उमेश यादव सुधीर शर्मा अशोक निषाद बजरंग दल प्रमुख पिताम्बर यदु विक्की वर्मा पंच गोलू यादव रमेश यादव राजेंद्र वर्मा अश्वनी साहू धनेश्वर यादव एवं ग्राम के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

निजी स्कूलों में बच्चे बने श्री कृष्ण

भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बिद्या के मन्दिरो में भी धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थानीय चाइल्ड फ्लावर स्कूल की प्राचार्या श्रीमति रिहाना ने अपने स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन किया यहां स्कूली बच्चे भगवान श्री कृष्ण की वेशभूषा धारण किये पहुचे स्कूल परिसर में मटकी फोड़ दही लूट का भी आयोजन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811