Let’s travel together.

पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता

0 158

दमोह से धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

मप्र हिन्दी ग्रन्थ अकादमी,भोपाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थानीय पी जी कॉलेज में जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन “मातृभाषा (भारतीय भाषाओं) में शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020” विषय पर किया गया, जिसमें जिले के सरकारी कॉलेज जबेरा,तेंदूखेड़ा, बटियागढ़,हटा,पथरिया, केएन एवं पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसका परिणाम महाविद्यालय स्तर पर बनी समीति द्वारा दो दिन के बाद घोषित किया जाएगा एवं प्रथम स्थान पर चयनित विद्यार्थी को सम्भाग स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम का आयोजन पी जी कॉलेज के प्राचार्य डॉ केपी अहिरवार के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी डा. आरएन सुमन, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन के नेतृत्व में संपन्न हुआ, प्राचार्य डॉ केपी अहिरवार ने आयोजकों एवं उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया और सभी सात सरकारी कॉलेज के मेंटर्स एवं अग्रणी महाविद्यालय विवेकानंद कॅरियर‌ मार्गदर्शन की टीम का आयोजन में सराहनीय योगदान रहा।

न्यूज स्रोत:डॉ अनिल जैन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औद्योगिक क्षेत्र के जेके वीडियो हाल में अचानक पहुंची पुलिस फोर्स     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा अर्जुन नगर, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब     |     हरदा से 25 किमी दूर गोराखाल जलप्रपात बना पर्यटकों की पहली पसंद     |     जीजा-साली ने की आत्महत्या,जंगल में पेड़ से लटके मिले शव     |     बारिश शुरू होते ही  पक्षियों की चहचहाहट से गुंजित हो उठा स्तूप परिसर     |     गणेश मंदिर बेतवा से जल लेकर कावडिये उज्जैन रवाना,हुआ भव्य स्वागत     |     3 अगस्त जन्म-दिवस पर विशेष :: सरलता, संवेदना, नैतिकता, प्रेम और सेवा के पर्याय : राजेन्द्र शुक्ल- ताहिर अली     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     आंगनबाड़ी केंद्र  की दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भावुक विदाई,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811